August 29, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

जमशेदपुर से चांडिल लौट रहे थे दो भाई, अज्ञात वाहन की ठोकर से एक की मौत, दूसरे का चल रहा इलाज

जमशेदपुर से चांडिल लौट रहे थे दो भाई, अज्ञात वाहन की ठोकर से एक की मौत, दूसरे का चल रहा इलाज

चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना चांडिल गोलचक्कर के पास टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-33) पर हुई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, चांडिल के साहेरबेड़ा निवासी निमाई महतो अपने भाई नागेश्वर महतो के साथ बाइक से जमशेदपुर से घर लौट रहे थे। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे दोनों चांडिल गोलचक्कर के पास एनएच-33 से चांडिल की ओर मुड़ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को तत्काल चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जांच के बाद चिकित्सकों ने निमाई महतो को मृत घोषित कर दिया। वहीं, नागेश्वर महतो का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घर से महज 300 मीटर दूर हुआ हादसा

बताया गया कि निमाई महतो का घर दुर्घटनास्थल से करीब 300 मीटर की दूरी पर ही स्थित है। हादसे में उनकी मौत की खबर मिलते ही साहेरबेड़ा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलने के बाद चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार अज्ञात वाहन की पहचान और तलाश में जुटी है।

चांडिल अनुमंडल में सड़क हादसों में 55 मौतें

स्थानीय आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में 55 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रहे हादसों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading