August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

‘ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह’ की सफलता: चोरी की 161 दोपहिया गाड़ियां बरामद, 103 गिरफ्तारियां

‘ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह’ की सफलता: चोरी की 161 दोपहिया गाड़ियां बरामद, 103 गिरफ्तारियां

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली के रोहिणी जिले में पुलिस ने वाहन चोरी पर लगाम लगाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। 18 से 21 अगस्त तक चले इस अभियान में 5000 से ज्यादा वाहनों की जांच की गई और चोरी की 161 दोपहिया गाड़ियां बरामद की गईं।

यह ऑपरेशन रोहिणी के डीसीपी शशांक जायसवाल के नेतृत्व में, एडिशनल डीसीपी-I सतीश कुमार की मदद से, जॉइंट सीपी विजय सिंह की देखरेख और स्पेशल सीपी देवेश चंद्र श्रीवास्तव की निगरानी में चलाया गया। इसमें जिले की 16 टीमों के 277 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

पुलिस ने इस दौरान 161 दोपहिया वाहनों में 116 मोटरसाइकिल और 45 स्कूटी बरामद कीं। इसके अलावा, सात अवैध हथियार, जिसमें एक ब्राजील-निर्मित टॉरस पिस्तौल और छह देसी पिस्तौल (सीएमपी), 15 जिंदा कारतूस और बटन से खुलने वाले नौ चाकू भी जब्त किए गए।

अभियान केवल वाहन चोरी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पुलिस ने नशा, अवैध शराब और जुए के खिलाफ भी कार्रवाई की। 686 ग्राम हेरोइन, अवैध शराब की 2990 क्वार्टर बोतलें और ट्रांसपोर्ट में इस्तेमाल की गई दो कारें जब्त की गईं। जुआ अधिनियम के 11 मामलों में 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर 13,960 रुपए की नकद राशि बरामद की गई। वहीं आबकारी अधिनियम के तहत 13 शराब तस्करों को पकड़ा गया। इस दौरान कुल 103 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 24 हिस्ट्रीशीटर शामिल हैं। पांच घोषित अपराधियों (प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर्स) को भी पकड़ा गया और एहतियात के तौर पर सात सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों को गिरफ्तार किया गया।

साइबर क्राइम के खिलाफ भी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सात साइबर फ्रॉड करने वालों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें झारखंड के गिरिडीह के 4 आरोपी भी शामिल हैं। जांच में इनके बैंक खातों से जुड़ी 26 शिकायतें सामने आई हैं, जिनमें करीब 78 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला है। इनके पास से 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। एक अन्य मामले में नकली दस्तावेजों से 3.85 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को राजस्थान से पकड़ा गया।

स्पेशल स्टाफ, रोहिणी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दो ड्रग सप्लायरों को गिरफ्तार कर हेरोइन बरामद की। अब तक इस केस में कुल 05 आरोपी पकड़े जा चुके हैं और 1764 ग्राम हेरोइन व 1.55 लाख रुपए नकद बरामद किया गया है।

–आईएएनएस

एससीएच/डीकेपी

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading