जमशेदपुर में 14 जुलाई को सिंहभूम चैंबर का सेफ्टी और ब्रांड प्रोटेक्शन सेमिनार, टाटा स्टील के विशेषज्ञ देंगे महत्वपूर्ण टिप्स

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर: सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से 14 जुलाई (मंगलवार) को चैंबर भवन, बिष्टुपुर में व्यापारियों, उद्यमियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के लिए सुरक्षा एवं ब्रांड संरक्षण विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम शाम 6:15 बजे से रात 8:30 बजे तक चलेगा, जिसमें टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी उद्योगों में सुरक्षा संस्कृति विकसित करने और ब्रांड सुरक्षा के व्यावहारिक उपायों पर विस्तार से जानकारी देंगे।

पहले सत्र में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (SHS) राजीव मंगल के मार्गदर्शन में चीफ सेफ्टी नीरज के. सिन्हा “Safety No Longer a Choice” विषय पर व्याख्यान देंगे। इस दौरान एमएसएमई और अन्य उद्योगों के लिए कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण तैयार करने, दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा प्रभावी सुरक्षा उपायों पर चर्चा की जाएगी।

दूसरे सत्र में टाटा स्टील के चीफ–सिक्योरिटी एंड ब्रांड प्रोटेक्शन जितेंद्र सिंह शेखावत तथा एरिया मैनेजर–ब्रांड प्रोटेक्शन ध्रुबज्योति साहा “Protecting Brands and Safeguarding Consumers” विषय पर अपने विचार साझा करेंगे।

इसमें नकली और डुप्लीकेट उत्पादों से होने वाले नुकसान, ब्रांड की सुरक्षा, ग्राहकों का विश्वास बनाए रखने तथा प्रतिस्पर्धी बाजार में ब्रांड को सुरक्षित रखने की रणनीतियों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित होगा, जिसमें प्रतिभागी विशेषज्ञों से सीधे अपने सवाल पूछ सकेंगे।

सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष मानव केड़िया ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी कारोबारी माहौल में सुरक्षा और ब्रांड संरक्षण हर व्यापारी एवं उद्योग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण विषय बन चुके हैं।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम केवल चैंबर के सदस्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि कोई भी व्यापारी, उद्यमी, उद्योगपति, प्रोफेशनल या इच्छुक व्यक्ति इसमें भाग लेकर अपने व्यवसाय की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और ब्रांड संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकता है।

उन्होंने सभी व्यवसायियों और उद्यमियों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसका लाभ उठाने की अपील की।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिदादी टाउनशिप: कुमारस्वामी की सरकार और पुलिस को दो टूक चेतावनी

बेंगलुरु, 13 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को प्रस्तावित 'बिदादी टाउनशिप परियोजना' के खिलाफ चल रहे आंदोलन...

BIT Sindri को यूनिटरी यूनिवर्सिटी बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी मंजूरी

रांची : रांची में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीआईटी सिंदरी को यूनिटरी यूनिवर्सिटी के रूप...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

jamshedpur: RTE छात्रा से फीस मांगने का आरोप, RMS हाई स्कूल के खिलाफ अभिभावक संघ का DC कार्यालय पर प्रदर्शन

जमशेदपुर : जमशेदपुर अभिभावक संघ ने सोनारी स्थित आरएमएस हाई स्कूल पर शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए...

गम्हरिया में शहीद रतिलाल महतो का 27वां शहादत दिवस मनाया गया, मजदूरों के अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

गम्हरिया: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित ऊपरबेड़ा मैदान में वीर शहीद रतिलाल महतो स्मृति रक्षा समिति के तत्वावधान में प्रसिद्ध मजदूर नेता शहीद रतिलाल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत