Jamshedpur News: एसएसपी ने टैंगो मोबाइल, पीसीआर और क्यूआरटी जवानों को किया ब्रीफ, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर : इस्पात नगरी में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए एसएसपी ने टैंगो मोबाइल, पीसीआर, शक्ति कमांडो और क्यूआरटी के जवानों की विशेष ब्रीफिंग की। उन्होंने नियमित पेट्रोलिंग, एंटी क्राइम अभियान तेज करने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

सोमवार दोपहर सीसीआर साकची परिसर में वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने विशेष ब्रीफिंग की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर), पुलिस निरीक्षक (सीसीआर) तथा साकची थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।

एसएसपी ने सभी अधिकारियों और जवानों को पूरी सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने का निर्देश देते हुए कहा कि शहर के सभी संवेदनशील और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित एवं प्रभावी पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने अड्डेबाजी करने वाले असामाजिक तत्वों, अपराधियों और कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ब्रीफिंग के दौरान एंटी क्राइम चेकिंग अभियान को और अधिक तेज करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच करने तथा हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने पर विशेष जोर दिया गया।

एसएसपी ने कहा कि पेट्रोलिंग के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या संदिग्ध स्थिति की जानकारी मिलते ही संबंधित थाना प्रभारी और पुलिस नियंत्रण कक्ष को तत्काल सूचित किया जाए, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और जवानों को सम्मानित एवं पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाने की भी घोषणा की गई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में अपराध नियंत्रण, आम नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी, नियमित पेट्रोलिंग और एंटी क्राइम अभियान लगातार जारी रहेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिदादी टाउनशिप: कुमारस्वामी की सरकार और पुलिस को दो टूक चेतावनी

बेंगलुरु, 13 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को प्रस्तावित 'बिदादी टाउनशिप परियोजना' के खिलाफ चल रहे आंदोलन...

BIT Sindri को यूनिटरी यूनिवर्सिटी बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी मंजूरी

रांची : रांची में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीआईटी सिंदरी को यूनिटरी यूनिवर्सिटी के रूप...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

पूर्वी सिंहभूम में 14 दिनों में 1.04 लाख से अधिक मलेरिया मरीजों की जांच, 1,895 मरीज पॉजिटिव; पोटका सबसे अधिक प्रभावित, 33 मरीज मिले

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में मलेरिया से कई बच्चों की मौत के बाद प्रशासन की ओर से लगातार जांच अभियान और...

नितेश राणे पर कांग्रेस का पलटवार, राकेश सिन्हा बोले- चोरी पकड़ी गई तो विपक्ष को दे रहे गाली

रांची, 13 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड में कांग्रेस मीडिया इंचार्ज राकेश सिन्हा ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे द्वारा विपक्ष को औरंगजेब का वंशज...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत