August 29, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

जमशेदपुर : परसुडीह के पार्किंग विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर : परसुडीह के पार्किंग विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित सरजामदा बस्ती में मामूली पार्किंग विवाद को लेकर युवक की हत्या कर दी गई थी। बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में 27 वर्षीय रोहित मुंडा की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस ने एक नाबालिग समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में सुजल लोहार, हरिपदो और रवि के अलावा तीन अन्य शामिल हैं। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है तथा घटना में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। परसुडीह

बाइक हटाने को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात रोहित मुंडा अपने दोस्तों के साथ सरजामदा स्थित तालाब के पास एक पार्टी में शामिल हुआ था। इसी दौरान उसने वहां खड़ी एक मोटरसाइकिल को दूसरी जगह खड़ा कर दिया। कुछ देर बाद जब बाइक का मालिक अपनी गाड़ी नहीं ढूंढ़ पाया तो उसने रोहित पर बाइक चोरी का आरोप लगा दिया।

आरोप है कि देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कई लोगों ने मिलकर रोहित को घेर लिया। लाठी, डंडे और बांस की पट्टियों से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोहित लगातार रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन हमलावर तब तक उसे पीटते रहे जब तक वह बेहोश होकर जमीन पर नहीं गिर पड़ा। आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी मौके से फरार हो गए।

घर पहुंचाने के बाद हुई मौत

घटना के बाद रोहित की मां पुतुल कालिंदी घायल बेटे को घर लेकर आईं। उन्होंने उसे पानी पिलाया और कुछ देर के लिए एक रिश्तेदार के घर चली गईं। गुरुवार सुबह जब वह वापस लौटीं तो रोहित बिस्तर पर मृत पड़ा था। बेटे की मौत की खबर से परिवार और पूरे इलाके में शोक और आक्रोश फैल गया।

मां ने लगाया पुरानी रंजिश का आरोप

मृतक की मां पुतुल कालिंदी का आरोप है कि आरोपियों ने पहले भी गणेश पूजा विसर्जन के दौरान उनके बेटे के साथ मारपीट की थी। उस समय मामला आपसी समझौते से सुलझ गया था, लेकिन इसके बावजूद आरोपी लगातार रोहित को प्रताड़ित करते रहे। उनका कहना है कि यह हत्या पुरानी दुश्मनी का नतीजा है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

परसुडीह के पार्किंग विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में 6 आरोपी गिरफ्तारथाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक नाबालिग समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और फॉरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading