Saraikela: गम्हरिया में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की समीक्षा, हर पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र पहुंचाने के निर्देश

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह ने शनिवार को गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित प्रखंड स्तरीय कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पारुल सिंह ने गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए। साथ ही, प्रपत्रों का संग्रहण और डिजिटाइजेशन समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने डाटा की शुद्धता, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन पर भी विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के बाद जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के सदस्यों के साथ जागरूकता बैठक की। बैठक में सदस्यों के बीच गणना प्रपत्र वितरित किए गए तथा उन्हें प्रपत्र भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और निर्धारित समय-सीमा की विस्तृत जानकारी दी गई।

उन्होंने आरडब्ल्यूए सदस्यों से अपील की कि वे अपने परिवार और आसपास के सभी पात्र मतदाताओं को गणना प्रपत्र सही एवं पूर्ण रूप से भरकर आवश्यक दस्तावेजों सहित संबंधित बीएलओ को समय-सीमा के भीतर उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने में जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है और इस अभियान की सफलता के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता का सहयोग आवश्यक है।

इस अवसर पर संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

Jamshedpur Crime: सिदगोड़ा में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, 10 हजार रुपये लूटकर चार आरोपी फरार

जमशेदपुर : चापड़बाजी के मामले में जमशेदपुर रिकार्ड कायम कर रहा है। अपराधी अब अन्य असलहों को छोड़ ज्यादातर चापड़ का ही इस्तेमाल कर...

एच.डी. कुमारस्वामी ने आईआईएससीओजल जलाशय का उद्घाटन किया, बंगाल के बर्नपुर में स्टील प्लांट की क्षमता बढ़ाना उद्देश्य

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। स्टील मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, केंद्रीय इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने रविवार को पश्चिम बंगाल की अपनी...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

जमशेदपुर DD बार गोलीकांड: भाजपा नेता नीरज सिंह का ट्रांजिट रिमांड मंजूर, राजस्थान से ला रही पुलिस

पत्नी संध्या सिंह पहुंची सीकर-कहा, पुलिस उनके पति को बेवजह परेशान कर रही जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुए चर्चित गोलीकांड मामले...

रांची में हाईवे पर महिलाओं की गाड़ी पर हमला कानून-व्यवस्था की विफलता: बाबूलाल मरांडी

रांची, 8 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची के दशम फॉल क्षेत्र और राष्ट्रीय...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत