Jharkhand Weather Alert: झारखंड के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जमशेदपुर-रांची समेत कई इलाकों में आज भारी बारिश और 80 KMPH की आंधी का अनुमान

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर/रांची: झारखंड में झमाझम बरसेंगे बदरा। राज्य के ज्यादातर जिलों में बदल गया है मौसम का मिजाज। घने बादलों के बीच तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार (13 जुलाई) को झारखंड के 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी दी है।

विभाग के अनुसार कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

विशेषकर जमशेदपुर और बोकारो में मौसम सुहावना है। द्योगिक शहर जमशेदपुर और बोकारो में सोमवार सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ है। ठंडी हवाओं के साथ बादल छाए हुए हैं और दिनभर गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

तेज आंधी के कारण निचले इलाकों में जलजमाव, पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है। इसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि नागरिकों से भी मौसम विभाग की सलाह का पालन करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि सक्रिय मानसूनी प्रणाली के प्रभाव से पूरे राज्य में बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी। तेज हवाओं और लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, खराब मौसम के कारण लोगों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

10 जिलों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने जमशेदपुर, बोकारो, रांची, सिमडेगा, खूंटी, दुमका, देवघर, हजारीबाग, धनबाद और पलामू जिलों में भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की आशंका जताई है। इन जिलों के लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

दूसरी ओर अब तक राज्य में बारिश कम हुई है। इससे किसान भी चिंतित हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

एच.डी. कुमारस्वामी ने आईआईएससीओजल जलाशय का उद्घाटन किया, बंगाल के बर्नपुर में स्टील प्लांट की क्षमता बढ़ाना उद्देश्य

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। स्टील मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, केंद्रीय इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने रविवार को पश्चिम बंगाल की अपनी...

सांसद ढुलू महतो ने अरूप चटर्जी को भेजा 2 करोड़ रुपए की मानहानि का नोटिस

धनबाद, 12 जुलाई (आईएएनएस)। धनबाद की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का मामला अब कानूनी लड़ाई की ओर बढ़ गया है। धनबाद के सांसद ढुलू महतो...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम के लाखों लाभुकों को मिली राहत, सम्मान और पेंशन की राशि सीधे खातों में पहुंची

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए जिले के 5.33...

Patamda News: स्कूल गेट से कथित अपहरण की शिकार 15 वर्षीय छात्रा 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पटमदा: पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड अंतर्गत कमलपुर थाना क्षेत्र में एक प्लस टू हाई स्कूल के मुख्य गेट से 15 वर्षीय छात्रा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत