जमशेदपुर DD बार गोलीकांड: भाजपा नेता नीरज सिंह का ट्रांजिट रिमांड मंजूर, राजस्थान से ला रही पुलिस

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

पत्नी संध्या सिंह पहुंची सीकर-कहा, पुलिस उनके पति को बेवजह परेशान कर रही

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुए चर्चित गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राजस्थान के सीकर कोर्ट ने डीडी बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह का ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर लिया है। इसके बाद जमशेदपुर पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर झारखंड के लिए रवाना हो गई है। मामले में पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ से घटना की साजिश से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं।

बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुए चर्चित गोलीकांड, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ था, इस मामले में जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीडी बार के संचालक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह का ट्रांजिट रिमांड हासिल कर लिया है।

सोमवार को राजस्थान के सीकर स्थित अदालत ने ट्रांजिट रिमांड की अनुमति दे दी, जिसके बाद जमशेदपुर पुलिस की टीम नीरज सिंह को अपने साथ लेकर दिल्ली के रास्ते जमशेदपुर के लिए रवाना हो गई।

उनके सोमवार देर रात तक शहर पहुंचने की संभावना है। इसके बाद पुलिस उनसे विस्तृत पूछताछ करेगी और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, राजस्थान पुलिस ने सीकर जिले के खाटू श्याम मंदिर क्षेत्र से नीरज सिंह को हिरासत में लिया था। बताया जा रहा है कि जमशेदपुर पुलिस ने मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर उनकी मौजूदगी का पता लगाया और यह जानकारी राजस्थान पुलिस के साथ साझा की। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ की और फिर सीकर कोर्ट में पेश किया।

कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद जमशेदपुर पुलिस उन्हें झारखंड लेकर रवाना हो गई। जांच अधिकारियों का मानना है कि पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ से बिष्टुपुर डीडी बार के बाहर हुए सनसनीखेज गोलीकांड की साजिश, इसमें शामिल अन्य लोगों और घटनाक्रम से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा हो सकता है।

इधर, नीरज सिंह की पत्नी संध्या सिंह, जो पूर्व में मानगो नगर निगम के मेयर पद का चुनाव लड़ चुकी हैं, पति की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सीकर पहुंचीं। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को “अनुचित” बताते हुए आरोप लगाया कि उनके पति और पूरे परिवार को बेवजह परेशान किया जा रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू ने Tata Steel UISL के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, पानी-बिजली, सड़क और सफाई कार्यों में तेजी लाने के दिए...

जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की समस्याओं के समाधान पर सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक व टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारियों की बैठक में...

Jagannathpur News: ओडिशा के चंपुआ में पुलिस मुठभेड़, 30 से अधिक चोरी के मामलों में वांछित झारखंड का कुख्यात चोर मोहम्मद नफीस गिरफ्तार

झारखंड का रहने वाला नफीस 30 से अधिक चोरी के मामलों में वांछित, कई राज्यों की पुलिस को थी तलाश जगन्नाथपुर: पुलिस एनकाउंटर में घायल...

अभिमत

जमशेदपुर: एसएसपी पीयूष पांडे को हटाना जनभावनाओं के अनुरूप

रवींद्र नाथ चौबे ​मेरा यह दृढ़ मानना है कि पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरीय आरक्षी अधीक्षक (SSP) श्री पीयूष पांडे को पद से हटाने का...

झारखंड में हिमांशु सिंह हत्याकांड पर मुख्यमंत्री का त्वरित फैसला, स्वागतयोग्य

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री की त्वरित कार्रवाई का स्वागत, लेकिन अब निष्पक्ष जांच, दोषियों को कड़ी सजा और पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित करना सबसे बड़ी आवश्यकता है।

संपादक की पसंद

जमशेदपुर का हिमांशु सिंह हत्याकांड: एसएस पी पीयूष पांडे की छुट्टी, 36 साल पुराना ‘कमल नयन चौबे’ प्रकरण फिर हुआ ताजा

जमशेदपुर में हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद हेमंत सरकार ने SSP पीयूष पांडे को हटाया, जानें 1990 के कमल नयन चौबे प्रकरण से जुड़ी 36 साल पुरानी कहानी।

कोल्हान विवि में बंगाली भाषा की पढ़ाई फिर शुरू करने की मांग, कुलपति को सौंपा ज्ञापन

चाईबासा स्थित कोल्हान विश्वविद्यालय में बंगाली सेवा समिति ने कुलपति डॉ. एजिला गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर यूजी और पीजी स्तर पर बंगाली भाषा की नियमित पढ़ाई शुरू करने तथा शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत