September 4, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, लालकुआं एक्सप्रेस से 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, लालकुआं एक्सप्रेस से 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

धनबाद : झारखंड में शराब का ठेका प्राइवेट एजेंसियों को सौंपे जाने के बाद भी नकली शराब निर्माण और विभिन्न जिलों अवैध परिवहन के दौरान पुलिस जब्त कर रही है।

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन सतर्क के तहत धनबाद रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लालकुआं एक्सप्रेस के जनरल कोच से भारी मात्रा में विदेशी बीयर बरामद की है।

ट्रेन के एक लावारिस सामान से कुल 116.5 लीटर बीयर जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 27,410 रुपये आंकी गई है। बरामद शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर निरीक्षक प्रभारी धनबाद के नेतृत्व में RPF पोस्ट धनबाद और क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच (CIB) की संयुक्त टीम स्टेशन परिसर में गश्त और निगरानी अभियान चला रही थी।

इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर पहुंची गाड़ी संख्या 12353 लालकुआं एक्सप्रेस के जनरल कोच की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कोच से दो ट्रॉली बैग और चार पिट्ठू बैग लावारिस हालत में मिले। टीम ने आसपास मौजूद यात्रियों से बैगों के संबंध में पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी उन पर अपना दावा नहीं किया। इसके बाद बैगों की तलाशी लेने पर उनमें बड़ी मात्रा में विदेशी बीयर बरामद हुई।

RPF के अनुसार, बैगों से 89 कैन Kingfisher Strong Premium Beer और 144 कैन Haywards 5000 Premium Strong Beer बरामद हुईं। सभी कैनों पर “FOR SALE IN WEST BENGAL ONLY” अंकित था। जब्त बीयर की कुल मात्रा 116.5 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 27,410 रुपये बताई गई है।

RPF ने मौके पर जब्ती की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शराब को पोस्ट धनबाद लाया। उप निरीक्षक पालिका मिंज की लिखित शिकायत के आधार पर पूरे मामले को उत्पाद विभाग, धनबाद के हवाले कर दिया गया है।

फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस और उत्पाद विभाग यह पता लगाने में जुटे हैं कि लावारिस बैगों में रखी गई यह शराब किसकी थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था।

काबिलेतारीफ यह है कि शराब की खेप को इस तरीके से रखा गया है कि पुलिस के पहुंचते ही वहां काेई नहीं मिला। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आखिर शराब किसकी है। कौन इसे ले जा रहा था और कहां ले जा रहा था।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading