अदाणी फाउंडेशन की पहल : सौर ऊर्जा की रोशनी से जगमगाए हजारीबाग के चार गांव

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

हजारीबाग, 8 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड में अदाणी फाउंडेशन ने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और पहल की है।

गोंदुलपारा खनन परियोजना क्षेत्र के होरम, मरदुसोटी, पुंदौल और चंदौल गांवों के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापित की गई हैं, जिससे ग्रामीणों को रात के समय बेहतर रोशनी और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलने लगी है। इन गांवों में शाम ढलने के बाद चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और मुख्य मार्गों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं थी।

सोलर हाई मास्ट लाइट शुरू होने के बाद अब इन स्थानों पर रात के समय भी प्रकाश उपलब्ध हो रहा है। इससे महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और अन्य ग्रामीणों के लिए आवागमन अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हुआ है। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि पहले अंधेरे के कारण शाम के बाद बाहर निकलने में कठिनाई होती थी। अब सार्वजनिक स्थानों पर रोशनी रहने से सुरक्षा का एहसास बढ़ा है और गांवों में सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला है। मंदिर परिसरों, चौक-चौराहों और प्रमुख मार्गों पर स्थापित सोलर हाई मास्ट लाइट ग्रामीणों के दैनिक जीवन में उपयोगी साबित हो रही हैं।

फाउंडेशन का कहना है कि सौर ऊर्जा आधारित यह व्यवस्था स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ ऊर्जा संरक्षण में भी योगदान देगी। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण-अनुकूल विकास और बेहतर आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अदाणी फाउंडेशन गोंदुलपारा खनन परियोजना क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कौशल विकास, महिला सशक्तीकरण, आजीविका संवर्धन, पेयजल, आधारभूत संरचना, खेल एवं युवा विकास तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में विभिन्न सीएसआर कार्यक्रम संचालित कर रहा है। फाउंडेशन का उद्देश्य स्थानीय समुदायों के जीवन स्तर में सुधार लाने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और सतत विकास की प्रक्रिया से जोड़ने की दिशा में कार्य करना है।

एसएनसीएसके

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सनातन धर्म को बचाना है तो जनसांख्यिकीय बदलाव को रोकना होगा : पूर्व डीजीपी वैद

जम्मू, 9 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने कहा है कि भारत को अगर अपनी संस्कृति बचानी है तो जनसांख्यिकीय बदलाव...

Jamshedpur News: फिक्की और सिंहभूम चैंबर ने शारजाह सरकार के साथ कराई बिजनेस मीटिंग, UAE में निवेश और व्यापार विस्तार के खुले नए अवसर

जमशेदपुर: कोल्हान के उद्योगों और कारोबार को वैश्विक बाजारों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

जेपीएससी पीटी परिणाम जारी, जुलाई में होनेवाली मुख्य परीक्षा के लिए 2204 चयनित

  2204 अभ्यर्थी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए चयनित, आवेदन 9 जुलाई तक मुख्य बिंदु: जेपीएससी पीटी परिणाम घोषित, 2204 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए...

जमशेदपुरः हिमांशु सिंह हत्याकांड में चार और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 9 दबोचे गए, मुख्य आरोपी पर दो लाख का इनाम

जमशेदपुर, 7 जुलाई (आईएएनएस)। जमशेदपुर में करनी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत