वीबी-जी रामजी योजना : 25,863 करोड़ की पहली किस्त जारी, शिवराज बोले-अब तक नहीं मिली कोई शिकायत

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [वीबी–जी राम जी] के योजना के तहत 25,863 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी की।

बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प था कि 1 जुलाई से विकसित भारत–जी राम जी पूरे देश में बिना किसी व्यवधान के लागू हो। मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि योजना पूरे देश में सफलतापूर्वक लागू हो चुकी है और मनरेगा से विकसित भारत–जी राम जी में ट्रांजिशन पूरी तरह सहज और सुचारु रहा है। अब तक किसी भी प्रकार की तकनीकी अथवा संचालन संबंधी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि गरीब मजदूर भाई-बहनों की सेवा ही भगवान की सेवा है। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण श्रमिकों को सम्मानजनक रोजगार, समय पर मजदूरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में टिकाऊ परिसंपत्तियों का निर्माण सुनिश्चित करना है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मनरेगा को पूरे देश में लागू होने में लगभग तीन वर्ष का समय लगा था जबकि विकसित भारत–जी राम जी एक ही दिन में पूरे देश में लागू हो गया। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व, राज्यों के सहयोग तथा देश की प्रशासनिक क्षमता की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री के संकल्प, सुशासन और प्रभावी समन्वय का प्रतीक है।

केंद्रीय मंत्री ने प्रारंभिक प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि पहले सप्ताह में बड़ी संख्या में ग्राम पंचायतों में कार्य प्रारंभ हुए हैं तथा लाखों ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने आंध्र प्रदेश, केरल और राजस्थान की विशेष सराहना करते हुए कहा कि इन राज्यों ने पहले ही दिन बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराया।

उन्होंने ओडिशा और पश्चिम बंगाल से शेष ग्राम पंचायतों में शीघ्र कार्य प्रारंभ करने का आग्रह किया तथा झारखंड से योजना को अधिसूचित कर आवश्यक बजटीय प्रावधान सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। जिन राज्यों में आरबीआई खाते खोलने अथवा अन्य प्रक्रियाएं लंबित हैं, उन्हें भी समयबद्ध ढंग से पूरा करने को कहा गया। विकसित भारत–जी राम जी के अंतर्गत मजदूरी दरों में औसतन लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। अब देश के किसी भी राज्य में मजदूरी 300 रुपए प्रतिदिन से कम नहीं होगी। यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण श्रमिकों की आय और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता का परिचायक है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज जारी की गई 25,863 करोड़ रुपए की पहली किस्त का उद्देश्य राज्यों को समय पर संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि श्रमिकों को 15 दिनों के भीतर मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने सभी राज्य सरकारों से आग्रह किया कि वे भी अपनी हिस्सेदारी की राशि समय पर जारी करें, जिससे मजदूरी भुगतान में किसी प्रकार की देरी न हो।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विकसित भारत–जी राम जी के प्रभावी क्रियान्वयन में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। पहली किस्त राज्यों की मांग के आधार पर जारी की गई है और भविष्य में भी आवश्यकता के अनुसार धन उपलब्ध कराया जाएगा। ग्राम सभाएं और ग्राम पंचायतें स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों का चयन करें ताकि गांवों का समग्र और सहभागी विकास सुनिश्चित हो सके।

एसकेपीएम

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले पकड़े गए, पूरे शहर में चला क्राइम कंट्रोल अभियान

जमशेदपुर: शहर में बढ़ते अपराध और सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस बीती रात एकशन मोड में नजर आई। जिले...

झारखंडः जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट पर उठे सवाल, लगातार 832 रोल नंबरों का कोई अभ्यर्थी नहीं हुआ सफल

रांची, 5 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ओर से सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगिता 2025 की प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) के परिणाम पर...

अभिमत

जमशेदपुर: एसएसपी पीयूष पांडे को हटाना जनभावनाओं के अनुरूप

रवींद्र नाथ चौबे ​मेरा यह दृढ़ मानना है कि पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरीय आरक्षी अधीक्षक (SSP) श्री पीयूष पांडे को पद से हटाने का...

झारखंड में हिमांशु सिंह हत्याकांड पर मुख्यमंत्री का त्वरित फैसला, स्वागतयोग्य

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री की त्वरित कार्रवाई का स्वागत, लेकिन अब निष्पक्ष जांच, दोषियों को कड़ी सजा और पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित करना सबसे बड़ी आवश्यकता है।

संपादक की पसंद

Jamshedpur Bandh on 3 July: सरयू राय के नेतृत्व में शहर बंद का ऐलान, 2 जुलाई को निकलेगा मशाल जुलूस

जमशेदपुर: शहर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बढ़ते अपराधों के विरोध में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में 3 जुलाई को जमशेदपुर...

Jamshedpur Crime: फ्लैग मार्च के बीच कदमा में युवक को मारी गोली, जबड़ा चीरते हुए निकली गोली, दो आरोपी फरार

जमशेदपुर: जमशेदपुर बंद के पहले ही कदमा इलाके में चली गोली। इस फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। शहर में हिमांशु सिंह हत्याकांड...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत