August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

Jamshedpur Crime: फ्लैग मार्च के बीच कदमा में युवक को मारी गोली, जबड़ा चीरते हुए निकली गोली, दो आरोपी फरार

Jamshedpur Crime: फ्लैग मार्च के बीच कदमा में युवक को मारी गोली, जबड़ा चीरते हुए निकली गोली, दो आरोपी फरार

जमशेदपुर: जमशेदपुर बंद के पहले ही कदमा इलाके में चली गोली। इस फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। शहर में हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में 3 जुलाई को प्रस्तावित जमशेदपुर बंद से पहले पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया।

गुरुवार देर रात वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के नेतृत्व में साकची, बिष्टुपुर, कदमा समेत कई संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इसका उद्देश्य लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना और किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोकना था।

हालांकि, फ्लैग मार्च के दौरान ही कदमा थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना सामने आने से पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। देर रात हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर में गुरुवार रात करीब 11 बजे गैस सिलेंडर को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश भी इस विवाद की बड़ी वजह थी।

आरोप है कि दो ममेरे भाइयों ने पहले स्थानीय पेंटर संजय तांडी के साथ मारपीट की और बाद में उस पर गोली चला दी। गोली उसके जबड़े को चीरते हुए आर-पार निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल संजय तांडी ने गंभीर हालत में भी हिम्मत नहीं हारी। उसने घटनास्थल से गोली का खोखा उठाया और लहूलुहान अवस्था में खुद ही एमजीएम अस्पताल पहुंच गया।

अस्पताल पहुंचने तक उसके मुंह और होंठ से लगातार खून बह रहा था। खून रोकने के लिए वह हाथ में कॉटन पैड दबाए हुए था। उसका चेहरा, कपड़े और पूरा शरीर खून से लथपथ था। अस्पताल में चिकित्सकों ने तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया और उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस एमजीएम अस्पताल पहुंची और घायल से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। जांच के दौरान घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।

घायल संजय तांडी ने अपने पड़ोसी और ममेरे भाइयों कृष्णा सोना तथा अनिल सोना पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश और गैस सिलेंडर को लेकर हुआ विवाद ही गोलीबारी की वजह सामने आ रही है।

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

इधर, जिस समय शहर में बंद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए फ्लैग मार्च निकाला जा रहा था, उसी दौरान हुई इस गोलीबारी ने कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। लिस लगातार छापेमारी कर रही है।

iqy

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading