August 24, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा कोल्हान

अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा कोल्हान

जमशेदपुर: सावन की अंतिम सोमवारी पर जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में भगवान शिव के प्रति श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। शहर और आसपास के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिला-पुरुष और युवाओं ने उपवास रखकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य व खुशहाली की कामना की।

सुबह होते ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। भक्त नदी और अन्य जलस्रोतों से पवित्र जल लेकर शिवालय पहुंचे और विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक किया। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे।

समाजसेवी राजकुमार सिंह ने बताया कि अंतिम सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने पूरे दिन उपवास रखा और भगवान शिव की आराधना की। कई शिवालयों में देर शाम तक पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहा।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर समितियों की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा और सुचारु दर्शन के लिए स्वयंसेवकों को तैनात किया गया था। स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन और जलाभिषेक कराने में सहयोग किया।

इस अवसर पर पोटका विधायक संजीव सरदार भी मौजूद रहे। अंतिम सोमवारी के कारण शिवालयों में दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही। पूरा शहर और कोल्हान क्षेत्र शिवभक्ति में डूबा नजर आया।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading