कर्नाटक एसआईआर: पांच दिनों में 50 प्रतिशत से ज्यादा एन्यूमरेशन फॉर्म बांटे गए

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

बेंगलुरु, 4 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, घर-घर सत्यापन अभियान के शुरुआती कुछ दिनों में ही मतदाताओं को वितरित किए जाने वाले एन्यूमरेशन फॉर्म (ईएफ) में से आधे से अधिक फॉर्म बांटे जा चुके हैं।

घर-घर जाकर गिनती का काम 30 जून से 29 जुलाई तक किया जा रहा है, और इसी दौरान फॉर्म को डिजिटल करने का काम भी जारी रहेगा।

ताजा प्रोग्रेस रिपोर्ट के अनुसार, राज्यभर में कुल 2,78,21,970 एन्यूमरेशन फॉर्म (गिनती वाले फॉर्म) बांटे गए हैं, जो कुल वोटरों का 50.19 प्रतिशत है।

कुल 6,352 पोलिंग स्टेशनों (10.76 प्रतिशत) ने एन्यूमरेशन फॉर्म का 100 प्रतिशत वितरण पूरा कर लिया है, जबकि 5,538 पोलिंग स्टेशनों (9.38 प्रतिशत) ने 90 प्रतिशत से ज्यादा वितरण पूरा कर लिया है।

डिजिटाइजेशन के मामले में, अब तक 17,88,330 एन्यूमरेशन फॉर्म डिजिटल किए जा चुके हैं, जो कुल वोटरों का 3.23 प्रतिशत है। दो पोलिंग स्टेशनों ने 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया है, जबकि सात पोलिंग स्टेशनों ने 90 प्रतिशत का आंकड़ा पार कर लिया है।

सीईओ ऑफिस ने यह भी बताया कि 77,624 वोटरों (कुल वोटरों का 0.14 प्रतिशत) ने अपने एन्यूमरेशन फॉर्म ऑनलाइन जमा किए हैं।

वेरिफिकेशन प्रोसेस के दौरान बूथ लेवल ऑफिसरों ने एएसडीडीओ (अनुपस्थित, दूसरी जगह चले गए, मृत और डुप्लिकेट) कैटेगरी के तहत 28,611 वोटरों की पहचान की है। इसके अलावा, 433 वोटर नहीं मिल पाए या अनुपस्थित पाए गए। 11,697 वोटर स्थायी रूप से दूसरी जगह चले गए थे। 13,859 वोटरों के मृत होने की सूचना मिली। 2,461 वोटर पहले से ही कहीं और रजिस्टर्ड पाए गए, जबकि 161 मामलों को अन्य कारणों की कैटेगरी में रखा गया।

16 जून की वोटर लिस्ट के अनुसार, कर्नाटक में कुल 5,54,32,314 रजिस्टर्ड वोटर हैं। चल रहे रिविजन के काम के लिए एन्यूमरेशन फॉर्म प्रिंट करके बूथ लेवल ऑफिसरों (बीएलओ) को दिए गए हैं।

चुनाव आयोग, संशोधित वोटर लिस्ट जारी करने से पहले घर-घर जाकर गिनती और एन्यूमरेशन फॉर्म की डिजिटल प्रोसेसिंग के जरिए वोटर लिस्ट को वेरिफाई और अपडेट करने के लिए ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (विशेष गहन संशोधन) कर रहा है।

भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने शनिवार को कर्नाटक में एसआईआर की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया में विश्वसनीयता की कमी है और मांग की कि पूरी प्रक्रिया को रद्द कर दिया जाए।

कर्नाटक भाजपा इकाई ने राज्य चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है और मांग की है कि जिन जगहों पर गड़बड़ियां सामने आ रही हैं, वहां मतदाता सूची का नया एसआईआर किया जाए।

एससीएचवीसी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कदमा फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूूछताछ

जमशेदपुुर। कदमा थाना क्षेत्र के रामजनमनगर में युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...

करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में पुलिस की भूमिका की हो सीबीआई जांच : आदित्य साहू

जमशेदपुर। करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने झारखंड सरकार और पुलिस प्रशासन...

अभिमत

जमशेदपुर: एसएसपी पीयूष पांडे को हटाना जनभावनाओं के अनुरूप

रवींद्र नाथ चौबे ​मेरा यह दृढ़ मानना है कि पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरीय आरक्षी अधीक्षक (SSP) श्री पीयूष पांडे को पद से हटाने का...

झारखंड में हिमांशु सिंह हत्याकांड पर मुख्यमंत्री का त्वरित फैसला, स्वागतयोग्य

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री की त्वरित कार्रवाई का स्वागत, लेकिन अब निष्पक्ष जांच, दोषियों को कड़ी सजा और पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित करना सबसे बड़ी आवश्यकता है।

संपादक की पसंद

हिमांशु सिंह हत्याकांड: पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को दिया भरोसा, जल्द गिरफ्तार होंगे फरार आरोपी

जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के समीप 27 जून को करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन ने...

Chakulia News: जंगली हाथियों का फिर हमला, बालाजी साबुन फैक्ट्री की दीवार तोड़कर मचाया उत्पात, दो साल में करोड़ों का नुकसान

चाकुलिया : पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार देर रात हाथियों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत