Chakulia News: जंगली हाथियों का फिर हमला, बालाजी साबुन फैक्ट्री की दीवार तोड़कर मचाया उत्पात, दो साल में करोड़ों का नुकसान

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

चाकुलिया : पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार देर रात हाथियों के एक दल ने नया बाजार स्थित बालाजी साबुन फैक्ट्री में घुसकर दीवार तोड़ दी और परिसर में जमकर उत्पात मचाया। लगातार हो रहे हमलों से फैक्ट्री संचालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मजदूरों में भी दहशत का माहौल है।

नया बाजार इलाके में स्थित कल-कारखाने लगातार हाथियों के निशाने पर हैं। शनिवार देर रात जंगली हाथियों का एक दल नगर पंचायत के वार्ड संख्या-11 में पहुंच गया और बालाजी साबुन फैक्ट्री की चारदीवारी तोड़कर परिसर में घुस गया।

हाथियों ने फैक्ट्री परिसर में काफी देर तक उत्पात मचाया, जिससे संपत्ति को नुकसान पहुंचा। इसके बाद हाथियों का झुंड गौशाला के समीप स्थित जंगल की ओर लौट गया, जहां अब भी उनके डेरा जमाए होने की सूचना है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हाथियों की मौजूदगी से पूरे इलाके में भय का माहौल है। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो।

बालाजी साबुन फैक्ट्री के संचालक शंकर लाल रूंगटा ने बताया कि पिछले दो वर्षों से जंगली हाथियों के लगातार हमलों के कारण उनकी फैक्ट्री को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

कई बार हाथियों ने फैक्ट्री परिसर में घुसकर दीवारें, संरचनाएं और अन्य सामान क्षतिग्रस्त किए हैं। बार-बार होने वाली घटनाओं के कारण मजदूर भी फैक्ट्री में काम करने से डर रहे हैं। सुरक्षा को लेकर बनी चिंता के चलते श्रमिकों की संख्या लगातार घट रही है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो रहा है और फैक्ट्री बंद होने की स्थिति में पहुंच गई है।

चाकुलिया और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ वर्षों से मानव-हाथी संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। जंगलों से निकलकर हाथियों के झुंड अक्सर आबादी वाले इलाकों, खेतों और औद्योगिक परिसरों में पहुंच जाते हैं।

कई बार फसलों के साथ-साथ मकानों और छोटे उद्योगों को भी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोग लंबे समय से वन विभाग से स्थायी समाधान और हाथियों की आवाजाही रोकने के लिए प्रभावी उपाय करने की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल गौशाला के समीप जंगल में हाथियों का झुंड मौजूद होने के कारण आसपास के गांवों और औद्योगिक क्षेत्र में अलर्ट जारी है। प्रशासन और वन विभाग की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

हालात यह यह है कि भयभीत मजदूरों के कारण उद्यमियों को यह चिंता सता रही है कि मजदूर यदि कम आएंगे तो उनका काम कैसे चलेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

फ्लैग मार्च के बीच जमशेदपुर के कदमा में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल

जमशेदपुर। शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस जहां गुरुवार देर रात विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च कर रही थी, वहीं कदमा थाना क्षेत्र के...

जमशेदपुर में सड़क पर उतरे पूर्व मंत्री , भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कराया दुकानों को बंद

जमशेदपुर। करणी सेना के सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह की हत्या के विरोध में एनडीए द्वारा शुक्रवार को आहूत बंद के दौरान पूर्व मंत्री...

अभिमत

जमशेदपुर: एसएसपी पीयूष पांडे को हटाना जनभावनाओं के अनुरूप

रवींद्र नाथ चौबे ​मेरा यह दृढ़ मानना है कि पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरीय आरक्षी अधीक्षक (SSP) श्री पीयूष पांडे को पद से हटाने का...

झारखंड में हिमांशु सिंह हत्याकांड पर मुख्यमंत्री का त्वरित फैसला, स्वागतयोग्य

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री की त्वरित कार्रवाई का स्वागत, लेकिन अब निष्पक्ष जांच, दोषियों को कड़ी सजा और पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित करना सबसे बड़ी आवश्यकता है।

संपादक की पसंद

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 पर प्रशिक्षण: जमशेदपुर में VAF और ELC नोडल पदाधिकारियों को दिए गए अहम निर्देश

जमशेदपुर : शहर के साकची स्थित रविन्द्र भवन सभागार में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को सफल बनाने के उद्देश्य से वोटर अवेयरनेस...

टीएसएएफ क्लाइंबिंग अकादमी के खिलाड़ियों का जलवा, IMF स्पीड एंड लीड कप 2026 में जीते 15 पदक

जमशेदपुर: टीएसएएफ (TSAF) क्लाइंबिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने नई दिल्ली में आयोजित इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन (IMF) स्पीड एंड लीड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत