September 2, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर बंद से पहले BJP ने निकाला मशाल जुलूस, सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर हमला

हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर बंद से पहले BJP ने निकाला मशाल जुलूस, सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर हमला

जमशेदपुर: करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या और शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 3 जुलाई को प्रस्तावित जमशेदपुर बंद से एक दिन पहले गुरुवार शाम शहर के विभिन्न इलाकों में मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला।

मशाल जुलूस में भाजपा के बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जहां लोगों से हत्या, लूट, रंगदारी और अन्य आपराधिक घटनाओं के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की गई।

भाजपा नेताओं ने कहा कि हिमांशु सिंह की हत्या ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। उनका आरोप था कि लगातार बढ़ते अपराधों के कारण आम नागरिकों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपराध पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है और अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।

नेताओं का कहना था कि अब अपराधी दिनदहाड़े भी गंभीर वारदातों को अंजाम देने से नहीं डर रहे हैं, जिससे शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

भाजपा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो पार्टी जनहित में अपने आंदोलन को और व्यापक करेगी।

भाजपा ने शहरवासियों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न वर्गों के लोगों से 3 जुलाई को प्रस्तावित जमशेदपुर बंद में स्वेच्छा से शामिल होकर सहयोग करने की अपील की।

नेताओं ने कहा कि यह बंद किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि शहर में शांति, सुरक्षा और बेहतर कानून-व्यवस्था की मांग को लेकर आयोजित किया गया है। उन्होंने नागरिकों से लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से बंद को सफल बनाने तथा अपराध के खिलाफ एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराने का आग्रह किया।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading