फ्लैग मार्च के बीच जमशेदपुर के कदमा में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर। शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस जहां गुरुवार देर रात विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च कर रही थी, वहीं कदमा थाना क्षेत्र के रामजन्म नगर में गोलीबारी की घटना ने पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए। आपसी रंजिश और घरेलू विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। गोली उसके जबड़े को चीरते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात रामजन्म नगर निवासी पेंटर संजय कांडी का अपने ममेरे भाई कृष्णा सोना के साथ पुराने विवाद और गैस सिलेंडर को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान कृष्णा सोना ने अवैध हथियार निकालकर संजय पर फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस दौरान तीन राउंड फायरिंग की गई, जिसमें एक गोली संजय के जबड़े में लगी और आर-पार निकल गई।

गोलीबारी की आवाज सुनते ही पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कदमा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संजय को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब और सिटी एसपी ललित मीणा देर रात घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से जानकारी ली और जांच टीम को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

डीडी बार हत्याकांड के विरोध में भाजपा का जमशेदपुर बंद सफल

जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार एंड रेस्टोरेंट में हुई चर्चित हत्या के विरोध में शुक्रवार को एनडीए समर्थित जमशेदपुर बंद शांतिपूर्ण रहा।...

Jamshedpur Cyclothon 2026: HIV/AIDS जागरूकता के लिए 5 जुलाई को 22 किमी साइक्लोथोन, विजेताओं को ₹11 हजार तक का पुरस्कार

जमशेदपुर: युवाओं में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से झारखंड राज्य युवा आयोग की ओर से रविवार, 5 जुलाई 2026 को जमशेदपुर...

अभिमत

जमशेदपुर: एसएसपी पीयूष पांडे को हटाना जनभावनाओं के अनुरूप

रवींद्र नाथ चौबे ​मेरा यह दृढ़ मानना है कि पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरीय आरक्षी अधीक्षक (SSP) श्री पीयूष पांडे को पद से हटाने का...

झारखंड में हिमांशु सिंह हत्याकांड पर मुख्यमंत्री का त्वरित फैसला, स्वागतयोग्य

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री की त्वरित कार्रवाई का स्वागत, लेकिन अब निष्पक्ष जांच, दोषियों को कड़ी सजा और पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित करना सबसे बड़ी आवश्यकता है।

संपादक की पसंद

16वें वित्त आयोग से झारखंड की पंचायतों को 14,231 करोड़ रुपए मिलेंगे, केंद्र से बकाया राशि जारी करने की मांग

रांचीनई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत वर्ष 2026-27 से 2030-31 के बीच झारखंड की पंचायती राज संस्थाओं को...

जमशेदपुर: हिमांशु हत्याकांड पर भानु प्रताप शाही का बड़ा हमला, पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज कर स्पीडी ट्रायल की मांग

जमशेदपुर : जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु हत्याकांड को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। पूर्व मंत्री एवं...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत