जमशेदपुर में PIB की ‘वार्तालाप-2026’ मीडिया कार्यशाला आयोजित, केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं और किसान सशक्तिकरण पर संवाद

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर : जमशेदपुर में शुक्रवार को पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), रांची द्वारा आयोजित ‘वार्तालाप-2026’ मीडिया कार्यशाला में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, किसान सशक्तिकरण और विकसित भारत-2047 के विजन पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यशाला में जिले और आसपास के क्षेत्रों से आए करीब 70 पत्रकारों ने भाग लिया, जहां विशेषज्ञों ने मीडिया की जिम्मेदारी, वैज्ञानिक खेती और सरकारी योजनाओं की प्रभावी जानकारी आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।

इस कार्यशाला का मुख्य विषय “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के एवं किसान सशक्तिकरण तथा किसान सम्मान निधि” रहा। कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम सहित आसपास के क्षेत्रों से लगभग 70 पत्रकारों ने भाग लिया।

कार्यशाला का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, किसान-केंद्रित पहलों तथा विकसित भारत के संकल्प से जुड़े विषयों पर मीडिया के साथ तथ्यपरक और रचनात्मक संवाद स्थापित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पीआईबी रांची एवं भुवनेश्वर के अपर महानिदेशक अखिल कुमार मिश्रा ने कहा कि सरकार और मीडिया के बीच निरंतर एवं सार्थक संवाद लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने ‘वार्तालाप’ पहल की उपयोगिता बताते हुए कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं की सही, सटीक और तथ्यात्मक जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

पत्र सूचना कार्यालय, रांची के मीडिया एवं संचार अधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम नागरिकों के जीवन में आए बदलावों की विस्तृत जानकारी दी।

तकनीकी सत्र में झारखंड दूरदर्शन समाचार इकाई के प्रमुख एवं सहायक निदेशक दिवाकर कुमार ने ‘ड्रोन दीदी’, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और आधुनिक कृषि तकनीकों को किसानों की आय बढ़ाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र, पूर्वी सिंहभूम के वरिष्ठ वैज्ञानिक (कृषि अभियांत्रिकी) सुरेंद्र सिंह मुंडा ने वैज्ञानिक खेती, नई कृषि तकनीकों और आधुनिक संसाधनों के बेहतर उपयोग से किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से जानकारी साझा की।

पीआईबी, रांची के कार्यालय प्रमुख गौरव कुमार पुष्कर ने पत्रकारों को पत्रकार कल्याण योजनाओं की जानकारी देते हुए इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया।

वरिष्ठ पत्रकार एवं पद्मश्री सम्मानित बलबीर दत्त ने विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में सकारात्मक, जिम्मेदार और तथ्यपरक पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल दिया। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव ने भी किसान हित और ग्रामीण विकास से जुड़े अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें पत्रकारों ने विभिन्न योजनाओं और मीडिया की भूमिका से जुड़े सवाल पूछे। इसके बाद धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन हुआ। इस दौरान पीआईबी रांची की यंग प्रोफेशनल शिवानी कुमारी केसरी ने पीआईबी की कार्यप्रणाली पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सूचना सहायक प्रिंस कुमार, यंग प्रोफेशनल शिवेंद्र नाथ तिवारी तथा अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग दिया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला-खरसावां में बार और रेस्टोरेंट की सघन जांच, 21 साल से कम उम्र वालों के प्रवेश और शराब परोसने पर सख्त रोक

गम्हरिया: जमशेदपुर में हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद उत्पाद विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। सरायकेला-खरसावां जिले में शनिवार को जिला उत्पाद अधीक्षक क्षितिज...

कदमा फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूूछताछ

जमशेदपुुर। कदमा थाना क्षेत्र के रामजनमनगर में युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...

अभिमत

जमशेदपुर: एसएसपी पीयूष पांडे को हटाना जनभावनाओं के अनुरूप

रवींद्र नाथ चौबे ​मेरा यह दृढ़ मानना है कि पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरीय आरक्षी अधीक्षक (SSP) श्री पीयूष पांडे को पद से हटाने का...

झारखंड में हिमांशु सिंह हत्याकांड पर मुख्यमंत्री का त्वरित फैसला, स्वागतयोग्य

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री की त्वरित कार्रवाई का स्वागत, लेकिन अब निष्पक्ष जांच, दोषियों को कड़ी सजा और पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित करना सबसे बड़ी आवश्यकता है।

संपादक की पसंद

Jamshedpur Crime: साकची के शालीमार मार्केट में रंगदारी को लेकर चाकूबाजी, तीन घायल; पुलिस के जाने के बाद पिस्टल लेकर लौटे बदमाश

जमशेदपुर : शहर के साकची स्थित शालीमार मार्केट में सोमवार दोपहर रंगदारी को लेकर हुई हिंसक वारदात से व्यापारियों में दहशत फैल गई। चाकूबाजी...

रांची में 693 छात्रों को मिली निःशुल्क साइकिलें

कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने जगन्नाथपुर स्कूल में योजना का शुभारंभ किया मुख्य बिंदु: 10 सरकारी विद्यालयों के छात्रों को साइकिल वितरण समारोह आयोजित रांची...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत