September 1, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर के गुलमोहर हाई स्कूल के पूर्व छात्र प्रशांत सिन्हा को ET Shark Awards 2026 में ‘CEO of the Year’ सम्मान

जमशेदपुर के गुलमोहर हाई स्कूल के पूर्व छात्र प्रशांत सिन्हा को ET Shark Awards 2026 में ‘CEO of the Year’ सम्मान

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गुलमोहर हाई स्कूल के 1994 बैच के पूर्व छात्र प्रशांत सिन्हा ने कॉरपोरेट जगत के प्रतिष्ठित Economic Times Shark Awards 2026 में ‘CEO of the Year’ पुरस्कार जीतकर शहर और अपने विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

प्रशांत सिन्हा ने गुलमोहर हाई स्कूल के साथ-साथ जमशेदपुर शहर और अपने परिजनों का गौरव बढ़ाया है। वर्ष 1994 बैच के इस पूर्व छात्र को Economic Times Shark Awards 2026 में प्रतिष्ठित ‘CEO of the Year’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान 3 जुलाई 2026 को मुंबई के हयात होटल में आयोजित भव्य पुरस्कार समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें देश के कॉरपोरेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं।

‘CEO of the Year’ पुरस्कार को भारतीय कॉरपोरेट क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में गिना जाता है। इस पुरस्कार के लिए चयन प्रक्रिया बेहद कठोर और बहु-स्तरीय रही। विजेताओं का चयन देश के विभिन्न क्षेत्रों के 120 शीर्ष मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (CEO) की प्रतिष्ठित जूरी द्वारा विस्तृत मूल्यांकन के बाद किया गया।

गुलमोहर हाई स्कूल की कक्षाओं से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर सफल कॉरपोरेट नेतृत्व तक पहुंचने का प्रशांत सिन्हा का सफर आज के विद्यार्थियों और युवा पेशेवरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है। उनकी उपलब्धि यह दर्शाती है कि समर्पण, मेहनत और नेतृत्व क्षमता के बल पर वैश्विक स्तर पर भी नई पहचान बनाई जा सकती है।

प्रशांत सिन्हा की इस उल्लेखनीय सफलता पर जमशेदपुर स्थित गुलमोहर हाई स्कूल में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, छात्र-छात्राओं और पूर्व विद्यार्थियों ने उन्हें इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि “गुलमोहर हाई स्कूल परिवार श्री प्रशांत सिन्हा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं देता है और उनके उज्ज्वल भविष्य तथा आने वाले वर्षों में नई-नई सफलताओं की कामना करता है।”

स्कूल परिवार के साथ-साथ शहर के लोगों ने भी उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading