कदमा फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूूछताछ

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुुर। कदमा थाना क्षेत्र के रामजनमनगर में युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल सोना उर्फ रिंकू और कृष्णा सोना के रूप में हुई है। पुलिस अब उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घटना गुरुवार देर रात की है। पुलिस के अनुसार रामजनमनगर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान आरोपितों ने संजय तांडी के मुंह में सटाकर गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद घायल संजय तांडी की बहन संतोषी तांडी के बयान के आधार पर कदमा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। शिकायत में पड़ोसी अनिल सोना उर्फ रिंकू और कृष्णा सोना को नामजद आरोपित बनाया गया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

कदमा थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी जारी है। उन्होंने कहा कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में पुलिस की भूमिका की हो सीबीआई जांच : आदित्य साहू

जमशेदपुर। करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने झारखंड सरकार और पुलिस प्रशासन...

सेमीकंडक्टर क्रांति से विकसित भारत को मिलेगी नई रफ्तार, साणंद से पीएम मोदी ने दिया तकनीकी आत्मनिर्भरता का संदेश

साणंद, 4 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के साणंद में सीजी सेमी की आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (ओसैट) सुविधा...

अभिमत

जमशेदपुर: एसएसपी पीयूष पांडे को हटाना जनभावनाओं के अनुरूप

रवींद्र नाथ चौबे ​मेरा यह दृढ़ मानना है कि पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरीय आरक्षी अधीक्षक (SSP) श्री पीयूष पांडे को पद से हटाने का...

झारखंड में हिमांशु सिंह हत्याकांड पर मुख्यमंत्री का त्वरित फैसला, स्वागतयोग्य

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री की त्वरित कार्रवाई का स्वागत, लेकिन अब निष्पक्ष जांच, दोषियों को कड़ी सजा और पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित करना सबसे बड़ी आवश्यकता है।

संपादक की पसंद

हुल दिवस 2026: गम्हरिया में सिद्धू-कान्हू को श्रद्धांजलि, बताया स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणादायी विरासत

गम्हरिया : झारखंड सहित पूरे राज्य में मंगलवार को ऐतिहासिक हुल दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इसी क्रम में सरायकेला-खरसावां जिले...

ईडी समन पर पेश नहीं हुए कांग्रेस विधायक के बेटे पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

शराब घोटाले की जांच में रोहित उरांव ने मांगा अतिरिक्त समय, पिता को 30 जून को बुलाया मुख्य बिंदु: रोहित उरांव ईडी कार्यालय में पूछताछ...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत