September 2, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

Jamshedpur Crime: टेल्को में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, लूट के बाद फरार हुए बदमाश, दोनों हाथों की होगी प्लास्टिक सर्जरी

Jamshedpur Crime: टेल्को में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, लूट के बाद फरार हुए बदमाश, दोनों हाथों की होगी प्लास्टिक सर्जरी

जमशेदपुर: शहर में चापड़बाजी की घटनाओं का ग्राम कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है। नए वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के पदभार संभालने के कुछ ही घंटे बाद अपराधियों ने बीती रात टेल्को थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला कर कानून-व्यवस्था को चुनौती दे दी।

जानकारी के अनुसार, बिरसानगर जोन नंबर-1बी निवासी अशीम बनर्जी बुधवार देर रात मानगो से अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे टेल्को थाना क्षेत्र के तार कंपनी रोड पर पहले से घात लगाए तीन बाइक सवार बदमाशों ने उनकी चलती बाइक को रोक लिया और चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले से घबराए अशीम बनर्जी ने खुद को बचाने के लिए बाइक रोक दी और दोनों हाथों से वार रोकने की कोशिश की। हालांकि, हमलावर लगातार उन पर चापड़ से हमला करते रहे। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश उनका पर्स छीनकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अशीम बनर्जी को तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

डॉक्टरों के मुताबिक, चापड़ के गहरे वार से उनके दोनों हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। हाथों की स्थिति को देखते हुए उनकी प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ेगी।

शहर में लगातार हो रही चापड़बाजी और लूट की घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नए SSP के कार्यभार संभालने के तुरंत बाद हुई इस वारदात ने अपराधियों के बढ़ते मनोबल को भी उजागर किया है।

फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

देर रात पुलिस की गश्ती बढ़ाने की स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं। विशेषकर उन जगहों पर जहां सन्नाटा रहता है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading