जमशेदपुर हत्याकांड : बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, बोले- पुलिस के सामने हत्या होना कानून-व्यवस्था की विफलता

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

गिरीडीह: जमशेदपुर में हुई चर्चित हत्या की घटना को लेकर झारखंड की राजनीति गरमा गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में हत्या जैसी वारदात होना प्रशासनिक विफलता का स्पष्ट संकेत है।

गिरिडीह स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में किसी व्यक्ति की हत्या हो जाना राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

मरांडी ने जमशेदपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी होटल में खाना खाकर बाहर निकलता है और उसके बाद उसकी हत्या कर दी जाती है, तो इसके लिए होटल संचालक को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था संभालने वाली सरकार और पुलिस प्रशासन की होती है।

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है। जब पुलिस की मौजूदगी में अपराधी बेखौफ होकर हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, तो यह सरकार की प्रशासनिक विफलता का स्पष्ट प्रमाण है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से आम लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है।

बाबूलाल मरांडी ने पुलिस प्रशासन को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात एएसआई अजय कुमार का पुलिस महकमे पर असामान्य प्रभाव है।

उनके अनुसार पुलिस महानिदेशक (DGP), आईजी, एसपी से लेकर थाना प्रभारियों तक पर उनका प्रभाव बताया जाता है। इतना ही नहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न थानों में पुलिस अधिकारियों और दरोगाओं की पोस्टिंग भी उनके प्रभाव में तय होती है।

हालांकि मरांडी ने कहा कि यदि उनके लगाए गए आरोप सही हैं, तो यह राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था के लिए बेहद गंभीर और चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने सरकार से पुलिस व्यवस्था को राजनीतिक और बाहरी हस्तक्षेप से मुक्त रखने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

Jamshedpur Crime: टेल्को में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, लूट के बाद फरार हुए बदमाश, दोनों हाथों की होगी प्लास्टिक सर्जरी

जमशेदपुर: शहर में चापड़बाजी की घटनाओं का ग्राम कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है। नए वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के पदभार संभालने...

भक्ति व आस्था के सागर में डूबा राँची का टंगरा क्षेत्र, भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ

टंगरा स्थित बाबा विश्वनाथ शिव मंदिर में 1001 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुभारंभ मुख्य बिंदु: 1001 महिलाओं ने जुमार...

अभिमत

जमशेदपुर: एसएसपी पीयूष पांडे को हटाना जनभावनाओं के अनुरूप

रवींद्र नाथ चौबे ​मेरा यह दृढ़ मानना है कि पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरीय आरक्षी अधीक्षक (SSP) श्री पीयूष पांडे को पद से हटाने का...

झारखंड में हिमांशु सिंह हत्याकांड पर मुख्यमंत्री का त्वरित फैसला, स्वागतयोग्य

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री की त्वरित कार्रवाई का स्वागत, लेकिन अब निष्पक्ष जांच, दोषियों को कड़ी सजा और पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित करना सबसे बड़ी आवश्यकता है।

संपादक की पसंद

गम्हरिया में किराएदार की हैवानियत: मकान खाली करने पहुंची बुजुर्ग महिला पर फेंकी खौलती दाल, गंभीर रूप से झुलसीं

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया में मकान खाली कराने पहुंची एक बुजुर्ग महिला पर किराएदार ने खौलती दाल फेंक दी, जिससे वह गंभीर...

जमशेदपुर में केके सिंह की याद में रक्त से लिखी सेवा की अमर कहानी

  जयंती पर विशेष: जब जमशेदपुर के 'रक्तवीरों' ने केके बाबू की याद में रच दिया इतिहास; युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना यह महाभियान चंद्रदेव सिंह...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत