September 2, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर की बागबेड़ा निवासी तनिषा गौतम आज करेंगी पीएम नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद

जमशेदपुर की बागबेड़ा निवासी तनिषा गौतम आज करेंगी पीएम नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद

जमशेदपुर : शहर की बागबेड़ा निवासी तनिषा गौतम ने जमशेदपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। तनिषा का चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीधे संवाद के लिए हुआ है। यह संवाद 4 जुलाई मतलब आज गुजरात के साणंद में आयोजित उस ऐतिहासिक कार्यक्रम के दौरान होगा, जहां भारत की पहली ‘Made in India’ कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप की पहली खेप वैश्विक बाजार के लिए रवाना की जाएगी। देश के इस महत्वपूर्ण तकनीकी अभियान में शामिल होने और प्रधानमंत्री से बातचीत का अवसर मिलने से तनिषा का परिवार ही नहीं, बल्कि पूरा जमशेदपुर गौरवान्वित है।

भारत की पहली ‘Made in India’ कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप वैश्विक बाजार के लिए रवाना की जाएगी

जमशेदपुर के बागबेड़ा की रहने वाली तनिषा गौतम 4 जुलाई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद करेंगी। यह विशेष अवसर गुजरात के अहमदाबाद के निकट साणंद में आयोजित उस कार्यक्रम के दौरान मिलेगा, जहां भारत की पहली ‘Made in India’ कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप की पहली खेप वैश्विक बाजार के लिए रवाना की जाएगी। इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए तनिषा का चयन होना शहर और राज्य दोनों के लिए गर्व का विषय है।

भारत के पहले कमर्शियल सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट की टीम का हिस्सा हैं तनिषा

तनिषा गौतम वर्तमान में गुजरात के साणंद स्थित सीजी सेमी कंपनी में डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी (DET) के रूप में कार्यरत हैं। वह भारत के पहले कमर्शियल सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट की अहम टीम का हिस्सा हैं और देश के सेमीकंडक्टर मिशन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

केंद्रीय विद्यालय टाटानगर से शुरू हुई शैक्षणिक यात्रा

तनिषा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय, टाटानगर से पूरी की। वर्ष 2022 में 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने एनटीटीएफ-टीएसटीआई, बर्मामाइंस से इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। पढ़ाई के दौरान उनका प्रदर्शन लगातार उत्कृष्ट रहा। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने वर्ष 2025 में हैदराबाद स्थित डॉ. रेड्डीज़ में की और वर्तमान में देश के सबसे महत्वाकांक्षी तकनीकी प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।

झारखंड स्टेट टॉपर रह चुकी हैं तनिषा

तनिषा पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी रही हैं। डिप्लोमा के दौरान वह अपने संस्थान की थर्ड टॉपर रहीं और उन्हें श्री सेवा फाउंडेशन स्कॉलरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्होंने इंडस्ट्रियल फायर एंड सेफ्टी मैनेजमेंट में एक वर्षीय डिप्लोमा भी किया, जिसमें उन्होंने झारखंड में स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। उनकी यह उपलब्धियां आज उन्हें देश के सबसे बड़े तकनीकी मिशन का हिस्सा बनने तक लेकर आई हैं।

पत्रकार पिता और गृहिणी मां की बेटी ने बढ़ाया परिवार का मान

तनिषा के पिता त्रिपुरारी गौतम पेशे से पत्रकार हैं, जबकि उनकी माता प्रेमलता कुमारी गृहिणी हैं। उनके छोटे भाई भी अपनी बहन से प्रेरित होकर एनटीटीएफ-टीएसटीआई से इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहे हैं।

तनिषा के चयन पर भावुक होते हुए उनके पिता त्रिपुरारी गौतम ने कहा कि उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी कि उनकी बेटी इस मुकाम तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है और सभी को 4 जुलाई का बेसब्री से इंतजार है, जब वे अपनी बेटी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संवाद करते हुए टीवी पर देखेंगे।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading