हिमांशु सिंह हत्याकांड: पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को दिया भरोसा, जल्द गिरफ्तार होंगे फरार आरोपी

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के समीप 27 जून को करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन ने जांच को लेकर एक बार फिर गंभीरता दिखाई है।

गुरुवार को मृतक हिमांशु सिंह के परिजन वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने दक्षिण छोटानागपुर प्रक्षेत्र, रांची के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), सिंहभूम (कोल्हान) क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) तथा पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मुलाकात कर मामले की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि हत्या कांड में फरार सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मामले की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है और शेष अभियुक्तों की तलाश में लगातार छापेमारी एवं अन्य कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम पुलिस इस बहुचर्चित हत्याकांड के उद्भेदन और आरोपियों को कानून के दायरे में लाने के लिए पूरी गंभीरता, सतर्कता और तत्परता के साथ काम कर रही है।

तकनीकी साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है ताकि सभी दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जा सके।

वहीं, हिमांशु सिंह के परिजनों ने अब तक की पुलिस कार्रवाई पर संतोष जताया। उन्होंने जांच एजेंसियों पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार की ओर से जांच में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि सभी आरोपी जल्द से जल्द कानून के शिकंजे में आ सकें।

साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस अपने आश्वासन के अनुरूप जल्द कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

Jamshedpur Bandh: सरयू राय बोले- सरकार के खिलाफ नहीं, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए है 3 जुलाई को बंद

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने स्पष्ट किया है कि 3 जुलाई को आहूत जमशेदपुर बंद किसी राजनीतिक उद्देश्य या सरकार को...

जमशेदपुर हत्याकांड : बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, बोले- पुलिस के सामने हत्या होना कानून-व्यवस्था की विफलता

गिरीडीह: जमशेदपुर में हुई चर्चित हत्या की घटना को लेकर झारखंड की राजनीति गरमा गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य...

अभिमत

जमशेदपुर: एसएसपी पीयूष पांडे को हटाना जनभावनाओं के अनुरूप

रवींद्र नाथ चौबे ​मेरा यह दृढ़ मानना है कि पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरीय आरक्षी अधीक्षक (SSP) श्री पीयूष पांडे को पद से हटाने का...

झारखंड में हिमांशु सिंह हत्याकांड पर मुख्यमंत्री का त्वरित फैसला, स्वागतयोग्य

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री की त्वरित कार्रवाई का स्वागत, लेकिन अब निष्पक्ष जांच, दोषियों को कड़ी सजा और पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित करना सबसे बड़ी आवश्यकता है।

संपादक की पसंद

पूर्वी सिंहभूम में ब्रेन मलेरिया का कहर गहराया, एमजीएम अस्पताल में 20 से अधिक मरीज भर्ती, जिंदगी और मौत से जूझ रहे कई बच्चे

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की सारी तैयारियां, पोटका विधायक की बैठक और निर्देश, रांची से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम का पोटका...

Gamharia Protest: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में निकली आक्रोश रैली, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

गम्हरिया: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया में रविवार को बिहार के भोजपुर निवासी भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस एनकाउंटर के बाद हुई मौत के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत