September 1, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में एचआईवी/एड्स जागरूकता के लिए 22 किमी साइक्लोथोन, युवाओं ने बहाया पसीना

जमशेदपुर में एचआईवी/एड्स जागरूकता के लिए 22 किमी साइक्लोथोन, युवाओं ने बहाया पसीना

जमशेदपुर: युवाओं में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के उद्देश्य से रविवार को झारखंड राज्य युवा आयोग की ओर से जमशेदपुर में 22 किलोमीटर लंबी साइक्लोथोन (साइकिल रैली) का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शहर और आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

साइक्लोथोन की शुरुआत जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से हुई। निर्धारित मार्ग के अनुसार प्रतिभागी आदित्यपुर टोल ब्रिज तक पहुंचे और वहां से वापस जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स लौटे। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने फिटनेस के साथ-साथ एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के महिला और पुरुष प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार निर्धारित किए गए थे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 11 हजार रुपये, द्वितीय स्थान हासिल करने वाले को 9 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले को 5 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके अलावा साइक्लोथोन में शामिल सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर झारखंड राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि एचआईवी/एड्स जैसी गंभीर बीमारी के प्रति समाज, विशेषकर युवाओं में जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने साइक्लोथोन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देते हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश भी समाज तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनते हैं।

आयोजकों ने कहा कि युवाओं की बड़ी भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और युवा सकारात्मक सामाजिक अभियानों से जुड़कर अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए आगे आ रहे हैं।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading