September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

जमशेदपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले पकड़े गए, पूरे शहर में चला क्राइम कंट्रोल अभियान

जमशेदपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले पकड़े गए, पूरे शहर में चला क्राइम कंट्रोल अभियान

जमशेदपुर: शहर में बढ़ते अपराध और सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस बीती रात एकशन मोड में नजर आई।

जिले के नवपदस्थापित वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर शनिवार देर रात जमशेदपुर में व्यापक अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा अभियान चलाया गया।

शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ विशेष जांच अभियान संचालित किया गया, जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने वालों, संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों तथा अवैध रूप से धारदार हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

अपराध पर अंकुश लगाने और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और सड़कों पर बैरिकेडिंग कर देर रात तक सघन वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने एक साथ कई इलाकों में छापेमारी और जांच अभियान को अंजाम दिया।

शराब के नशे में वाहन चलाते मिले वाहन चालक

सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस ने वाहनों की व्यापक जांच की और ब्रेथ एनालाइजर की सहायता से चालकों की अल्कोहल जांच की। जांच के दौरान 100 से अधिक चारपहिया वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। हालांकि पुलिस की ओर से संख्या की पुष्टि नहीं की गई है लेकिन कानून की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हुई।

सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम एवं संबंधित यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए ब्लैक फिल्म लगे वाहनों की फिल्म हटाई गई और संबंधित वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला गया।

बार और रेस्तरां में भी हुई औचक जांच

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने शहर के विभिन्न बार और रेस्तरां में भी अचानक पहुंचकर जांच की। पुलिस अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों में संचालित गतिविधियों, सुरक्षा व्यवस्था और निर्धारित नियमों के अनुपालन का निरीक्षण किया।

हाल के दिनों में कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों को देखते हुए यह कार्रवाई विशेष सतर्कता के तहत की गई।

संदिग्ध गतिविधियों में मिले 24 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया

रात्रि गश्ती के दौरान सड़क किनारे, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे 24 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर संबंधित थानों में पूछताछ और सत्यापन के लिए भेजा गया।

पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अवैध धारदार हथियारों के खिलाफ ‘चॉपर सीजर’ अभियान

पुलिस ने हिंसक अपराधों पर रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष ‘चॉपर सीजर’ अभियान भी शुरू किया है। इस अभियान के तहत अवैध रूप से धारदार हथियार लेकर घूमने वालों की पहचान कर हथियार जब्त किए जाएंगे।

सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि असामाजिक तत्वों द्वारा ऐसे हथियारों के दुरुपयोग को रोकने के लिए यह अभियान लगातार चलाया जाएगा।

नियमित रूप से जारी रहेगा अभियान

पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में इस तरह का विशेष अपराध नियंत्रण एवं वाहन जांच अभियान अब नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, सड़क सुरक्षा को मजबूत करना, असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना और रात के समय पुलिस की सक्रिय मौजूदगी के माध्यम से नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना है।

पुलिस की कार्रवाई यदि नियमित चलती रही तो निश्चित तौर पर अपराध और सड़क दुर्घटनाओं की संख्या घटेगी।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading