August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

Jharkhand Weather Update: पश्चिम सिंहभूम समेत कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, अगले 4 दिन बदलेगा मौसम

Jharkhand Weather Update: पश्चिम सिंहभूम समेत कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, अगले 4 दिन बदलेगा मौसम

जमशेदपुर/रांची: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) का असर अब झारखंड के मौसम पर साफ दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले दो दिनों के दौरान तेज हवाओं, वज्रपात और भारी बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से पश्चिम सिंहभूम, खूंटी, गुमला और रामगढ़ जिलों के लिए वज्रपात के साथ भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इससे लोगों को तेज धूप और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है तथा तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा।

पूर्वी सिंहभूम में 37.4 मिमी, सिमडेगा में सर्वाधिक बारिश

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बने निम्न दबाव के कारण झारखंड में अगले 48 घंटों तक कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान मानसून की गतिविधियां अपेक्षाकृत कमजोर रहीं, लेकिन कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

सबसे अधिक 51.6 मिमी वर्षा सिमडेगा में रिकॉर्ड की गई। वहीं पूर्वी सिंहभूम में 37.4 मिमी, रामगढ़ में 28.8 मिमी और रांची में 28.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस

राज्य के प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें तो जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। मेदिनीनगर में अधिकतम 35.5 डिग्री तथा बोकारो में 35.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

सामान्य से 45 प्रतिशत कम बारिश

मानसून सीजन की शुरुआत 1 जून से अब तक झारखंड में कुल 125.6 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य औसत से 45 प्रतिशत कम है। वहीं राजधानी रांची में अब तक 201.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से 14 प्रतिशत कम मानी जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने से इस कमी में कुछ सुधार हो सकता है।

बहरहाल कम बारिश का असर फसल पर पड़ेगा। किसानों को चिंता सता रही है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading