बैंक जॉब अलर्ट: आईओबी में 750 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू, 20 जुलाई तक मौका

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर से करियर शुरू करने के इच्छुक युवाओं के लिए इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने अप्रेंटिस एक्ट, 1961 और बैंक की अप्रेंटिसशिप पॉलिसी के तहत विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में एक वर्ष की अनुबंध अवधि के लिए अप्रेंटिस के तौर पर कुल 750 पदों पर काम करने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

आईओबी ने जिन राज्योंकेंद्र शासित प्रदेशों में 750 अप्रेंटिस पोस्ट पर रिक्तियों की घोषणा की है, उनमें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 1, आंध्र प्रदेश में 15, अरुणाचल प्रदेश में 1, असम में 4, बिहार में 35, चंडीगढ़ में 4, छत्तीसगढ में 10, दमन और दीव में 1, दिल्ली में 53, गुजरात में 16, गोवा में 1, हिमाचल प्रदेश में 1, हरियाणा में 16, जम्मू और कश्मीर में 2, झारखंड में 8, कर्नाटक में 6, केरल में 33, मणिपुर में 4, मेघालय में 2, महाराष्ट्र में 85, मिजोरम में 2, मध्य प्रदेश में 12, नगालैंड में 1, ओडिशा में 22, पंजाब में 24, पांडिचेरी में 12, राजस्थान में 16, सिक्किम में 2, तेलंगाना में 6, तमिलनाडु में 200, त्रिपुरा में 2, उत्तराखंड में 8, उत्तर प्रदेश में 110 और पश्चिम बंगाल में 35 पद शामिल हैं।

अप्रेंटिस के कुल 750 पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इसके लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं। वे आईओबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। हालांकि इससे पहले अभ्यर्थियों का नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (एनएपीएस), नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (एनएटीएस) और बीएफएसआई रोजगार विनिमय पोर्टल (बीईईपी) पोर्टल पर रजिस्टर होना भी अनिवार्य है।

अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार), स्थानीय भाषा की परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को प्रति माह 14,000 से 15,500 रुपए के बीच स्टाइपेंड दिए जाएंगे। वहीं, ऑनलाइन परीक्षा संभावित रूप से 2 अगस्त को आयोजित होने की संभावना है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरलओबीसीईडब्ल्यूएस (पुरुष) के लिए 944 रुपए, जनरलओबीसीईडब्ल्यूएस (महिला) के लिए 708 रुपए और एससीएसटीपीडब्ल्यूबीडी के लिए 236 रुपए तय किया गया है। बता दें कि बीईईपी पोर्टल पर आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई तय की गई है।

डीकेवीसी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गम्हरिया के स्कूलों में आयुर्विद्या हेल्थ कैंप, 258 विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच और योगाभ्यास

गम्हरिया: छात्र-छात्राओं के बेहतर स्वास्थ्य और योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड के विभिन्न...

गम्हरिया में मारवाड़ी महिला समिति का राखी मेला, मेधावी छात्रों का सम्मान व त्वचा दान के लिए जागरूकता अभियान

गम्हरिया:सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत झारखंड प्रदेश मारवाड़ी महिला समिति, गम्हरिया द्वारा आयोजित राखी मेला उत्साह और सामाजिक सरोकारों के साथ संपन्न हुआ। मेले में...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

IADVL Jharkhand ने लॉन्च की आधिकारिक वेबसाइट, अब त्वचा, बाल और नाखून संबंधी बीमारियों की मिलेगी प्रमाणिक जानकारी

जमशेदपुर: इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट्स, वेनेरियोलॉजिस्ट्स एंड लेप्रोलॉजिस्ट्स (आईएडीवीएल) झारखंड स्टेट ब्रांच ने रविवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया। बिष्टुपुर स्थित एक...

जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा : पिंटू सिंह मानगो मंडल व विकास साहनी उलीडीह मंडल के संयोजक बने

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की स्वीकृति के उपरांत मानगो नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों से संपर्क करने, उनकी समस्याओं का समाधान...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत