जमशेदपुर की मूकबधिर अनाथ बच्ची को मिला नया सहारा, रांची के प्रेमाश्रय बालिका गृह में सुरक्षित ठिकाना और इलाज शुरू

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर : धालभूमगढ़ से रेस्क्यू की गई 15 वर्षीय मूकबधिर और अनाथ बालिका गुड़िया कुमारी को अब सुरक्षित आश्रय और बेहतर इलाज मिल गया है। जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों से उसे रांची के प्रेमाश्रय बालिका गृह में स्थानांतरित किया गया है, जहां उसके इलाज के साथ-साथ देखभाल की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

कभी अपने भविष्य को लेकर पूरी तरह असहाय दिखने वाली 15 वर्षीय मूकबधिर बालिका गुड़िया कुमारी की जिंदगी अब नई उम्मीदों की ओर बढ़ रही है।

अप्रैल माह में धालभूमगढ़ क्षेत्र से रेस्क्यू की गई इस अनाथ बच्ची को कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। समिति के निर्देश पर उसे सुरक्षित आवास उपलब्ध कराया गया और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को देखते हुए अलग-अलग चरणों में उसका इलाज कराया जाता रहा।

बालिका की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति और उसके अनाथ होने की जानकारी मिलने के बाद पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने उसके बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके बाद जिला प्रशासन ने विभिन्न संस्थानों और संबंधित विभागों के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर उसे उच्च चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की पहल शुरू की।

पूर्वी सिंहभूम और रांची जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों का परिणाम यह रहा कि उपायुक्त राजीव रंजन और रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के बीच समन्वय स्थापित होने के बाद गुड़िया कुमारी को रांची स्थित प्रेमाश्रय बालिका गृह में सुरक्षित आवास उपलब्ध कराया गया। साथ ही उसके उपचार के लिए रिनपास की ओपीडी के माध्यम से नियमित चिकित्सकीय व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।

फिलहाल गुड़िया कुमारी प्रेमाश्रय बालिका गृह में सुरक्षित है और विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बालिका के स्वास्थ्य, सुरक्षा और समुचित देखभाल को लेकर रांची के संबंधित विभागों और संस्थानों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखा जा रहा है, ताकि उसे बेहतर उपचार के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिल सके।

प्रशासन के इस प्रयास और सहयोग के लिए धालभूमगढ़ के लोग सराहना कर रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह: मानगो के गुरुद्वारा रोड पर युवक राहुल की गोली मारकर व धारदार हथियार से हत्या

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड में बुधवार को दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज हत्या से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। प्रेम प्रसंग...

राम मंदिर चढ़ावा मामला: विपक्ष ने एसआईटी जांच पर उठाए सवाल, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

नई दिल्‍ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में विपक्षी दलों ने एसआईटी की जांच पर तीखी प्रतिक्रिया दी। जहां कांग्रेस सांसद...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

Jamshedpur Cyclothon 2026: HIV/AIDS जागरूकता के लिए 5 जुलाई को 22 किमी साइक्लोथोन, विजेताओं को ₹11 हजार तक का पुरस्कार

जमशेदपुर: युवाओं में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से झारखंड राज्य युवा आयोग की ओर से रविवार, 5 जुलाई 2026 को जमशेदपुर...

Jagannathpur News: ओडिशा के चंपुआ में पुलिस मुठभेड़, 30 से अधिक चोरी के मामलों में वांछित झारखंड का कुख्यात चोर मोहम्मद नफीस गिरफ्तार

झारखंड का रहने वाला नफीस 30 से अधिक चोरी के मामलों में वांछित, कई राज्यों की पुलिस को थी तलाश जगन्नाथपुर: पुलिस एनकाउंटर में घायल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत