जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड में दो लाख के इनामी मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल ने कोर्ट में किया सरेंडर

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर, 8 जुलाई (आईएएनएस)। जमशेदपुर में करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की हत्या के चर्चित मामले में मुख्य आरोपी दो लाख के इनामी अपराधी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने बुधवार को जमशेदपुर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

हत्या के बाद से फरार चल रहे विश्वनाथ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी, और उस पर कानूनी दबाव लगातार बढ़ता जा रहा था। विश्वनाथ मंडल को मामले का मुख्य साजिशकर्ता माना जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए जमशेदपुर पुलिस की कई टीमें झारखंड समेत अन्य राज्यों में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थीं। पुलिस की ओर से उस पर दो लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

इससे पहले पुलिस ने इस मामले में कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया था, जबकि एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चापड़, कुल्हाड़ी, भुजाली और चाकू जैसे धारदार हथियार बरामद किए हैं। मामले में इससे पहले डबल डाउन बार के मालिक नीरज सिंह को राजस्थान के खाटूश्यामजी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लाकर पूछताछ की है। जांच एजेंसियां घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही हैं।

बता दें कि 27 जून की रात बिष्टूपुर स्थित डबल डाउन बार के बाहर करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई थी। प्रारंभिक जांच में महिलाओं से कथित छेड़खानी का विरोध करने के बाद विवाद बढ़ने की बात सामने आई थी। घटना के बाद कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठे थे, जिसके बाद राज्य सरकार ने तत्कालीन वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) समेत कई पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की थी।

एसएनसीडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सनातन धर्म को बचाना है तो जनसांख्यिकीय बदलाव को रोकना होगा : पूर्व डीजीपी वैद

जम्मू, 9 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने कहा है कि भारत को अगर अपनी संस्कृति बचानी है तो जनसांख्यिकीय बदलाव...

Jamshedpur News: फिक्की और सिंहभूम चैंबर ने शारजाह सरकार के साथ कराई बिजनेस मीटिंग, UAE में निवेश और व्यापार विस्तार के खुले नए अवसर

जमशेदपुर: कोल्हान के उद्योगों और कारोबार को वैश्विक बाजारों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

हेमंत सोरेन ने खेलगांव शूटिंग रेंज की बदहाली पर जताई नाराजगी, आधुनिक सुविधाएं विकसित करने के दिए निर्देश

रांची: झारखंड सरकार राज्य में खेल अवसंरचना को मजबूत कर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने को अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं...

jamshedpur: RTE छात्रा से फीस मांगने का आरोप, RMS हाई स्कूल के खिलाफ अभिभावक संघ का DC कार्यालय पर प्रदर्शन

जमशेदपुर : जमशेदपुर अभिभावक संघ ने सोनारी स्थित आरएमएस हाई स्कूल पर शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत