September 8, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

गम्हरिया के आवर क्लासेज फॉर योर सक्सेस में स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव सम्पन्न, तनुजा प्रधान बनीं कप्तान

गम्हरिया के आवर क्लासेज फॉर योर सक्सेस में स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव सम्पन्न, तनुजा प्रधान बनीं कप्तान

गम्हरिया: विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित आवर क्लासेज फॉर योर सक्सेस शैक्षणिक संस्थान में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्टूडेंट्स काउंसिल का चुनाव सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। पूरे चुनाव की प्रक्रिया छात्रों की सक्रिय भागीदारी, उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुई।

चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान कराया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने प्रतिनिधियों का चयन किया।

इस वर्ष विभिन्न पदों के लिए कुल आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की गई और परिणामों की आधिकारिक घोषणा की गई।

घोषित परिणामों के अनुसार तनुजा प्रधान को स्टूडेंट्स काउंसिल का कप्तान, सलोनी कुमारी को उप कप्तान, जबकि सोनालिका, स्पर्श और पार्वी महतो को को-ऑर्डिनेटर चुना गया।

परिणाम घोषित होने के बाद संस्थान की ओर से सभी निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उनके सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी गईं।

इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक सुजीत साहू, राहुल प्रसाद तथा शिक्षिकाएं मुस्कान और श्वेता ने नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व का वास्तविक अर्थ जिम्मेदारी, अनुशासन, टीमवर्क और सेवा भावना के साथ कार्य करना है।

उन्होंने छात्रों को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनने का संदेश दिया।

संस्थान के निदेशक अमन यादव ने कहा कि स्टूडेंट्स काउंसिल केवल एक पद या सम्मान नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के प्रति विश्वास और उत्तरदायित्व का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि छात्र परिषद का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व कौशल, लोकतांत्रिक सोच, निर्णय लेने की क्षमता और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है।

उन्होंने विश्वास जताया कि नव-निर्वाचित टीम विद्यार्थियों और संस्थान के बीच एक मजबूत सेतु की भूमिका निभाते हुए शैक्षणिक, सह-पाठ्यक्रम तथा सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा देगी और संस्थान के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान करेगी।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading