September 8, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

जमशेदपुर के बारीडीह में पुलिस की कार्रवाई, हथियार-कारतूस के साथ दो युवक हिरासत में

जमशेदपुर के बारीडीह में पुलिस की कार्रवाई, हथियार-कारतूस के साथ दो युवक हिरासत में

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह में सोमवार की शाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि पेट्रोल पंप के पीछे कुछ युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बैठे हैं और उनके पास हथियार होने की आशंका है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़ लिया।

बताया गया कि घटना शाम करीब 8.30 बजे की है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि कुछ युवक वहां बैठकर शराब का सेवन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में वहां पहुंचे, ताकि संदिग्ध युवकों को कार्रवाई की जानकारी पहले से न हो। टीम ने मौके से दोनों युवकों को घेरकर हिरासत में ले लिया। उनकी पहचान विलियम और रॉबर्ट के रूप में बतायी गयी है।

पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान विलियम के पास से एक हथियार और कारतूस बरामद होने की जानकारी मिली है। इसके बाद दोनों युवकों को थाने लाकर पूछताछ शुरू की गयी।

पुलिस अब बरामद हथियार के स्रोत और उसके संभावित इस्तेमाल की जानकारी जुटा रही है। साथ ही दोनों युवकों के आपराधिक रिकॉर्ड और किसी आपराधिक गिरोह से संबंध की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूछताछ और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading