IADVL Jharkhand ने लॉन्च की आधिकारिक वेबसाइट, अब त्वचा, बाल और नाखून संबंधी बीमारियों की मिलेगी प्रमाणिक जानकारी

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर: इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट्स, वेनेरियोलॉजिस्ट्स एंड लेप्रोलॉजिस्ट्स (आईएडीवीएल) झारखंड स्टेट ब्रांच ने रविवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया। बिष्टुपुर स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में राज्य के वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञों ने वेबसाइट का विधिवत लोकार्पण किया।

इस अवसर पर आईएडीवीएल झारखंड के पदाधिकारी, प्रतिष्ठित त्वचा रोग विशेषज्ञ तथा शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आईएडीवीएल झारखंड के पदाधिकारियों ने बताया कि नई वेबसाइट का उद्देश्य राज्य के लोगों तक त्वचा, बाल और नाखून से जुड़ी बीमारियों के बारे में वैज्ञानिक एवं प्रमाणिक जानकारी पहुंचाना है।

इसके माध्यम से आम लोगों को त्वचा रोगों से संबंधित भ्रांतियों से बचाने और सही उपचार के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वेबसाइट पर संस्था द्वारा संचालित जन-जागरूकता कार्यक्रमों, स्वास्थ्य अभियानों, वैज्ञानिक गतिविधियों, सेमिनार, कार्यशालाओं और अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों की विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध रहेगी।

इससे चिकित्सकों और आम नागरिकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि डिजिटल युग में स्वास्थ्य संबंधी विश्वसनीय जानकारी लोगों तक ऑनलाइन माध्यम से पहुंचाना बेहद आवश्यक है।

वेबसाइट के जरिए नागरिक विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रमाणिक जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे, जिससे समय पर सही परामर्श और उपचार लेने के प्रति भी जागरूकता बढ़ेगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. कुमार, डॉ. राजीव ठाकुर सहित कई विशेषज्ञ उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि आईएडीवीएल झारखंड की यह वेबसाइट राज्य में त्वचा स्वास्थ्य जागरूकता को नई दिशा देने के साथ-साथ संस्था और आम जनता के बीच एक प्रभावी संवाद का मंच साबित होगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गृह मंत्री ने अवैध कोयला खनन और चोरी की बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताई

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अवैध कोयला खनन...

गम्हरिया में राजद का 30वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, सामाजिक न्याय के संकल्प को किया दोहराया

गम्हरिया: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कैंप कार्यालय में रविवार को पार्टी का 30वां स्थापना दिवस उत्साह और संगठनात्मक...

अभिमत

जमशेदपुर: एसएसपी पीयूष पांडे को हटाना जनभावनाओं के अनुरूप

रवींद्र नाथ चौबे ​मेरा यह दृढ़ मानना है कि पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरीय आरक्षी अधीक्षक (SSP) श्री पीयूष पांडे को पद से हटाने का...

झारखंड में हिमांशु सिंह हत्याकांड पर मुख्यमंत्री का त्वरित फैसला, स्वागतयोग्य

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री की त्वरित कार्रवाई का स्वागत, लेकिन अब निष्पक्ष जांच, दोषियों को कड़ी सजा और पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित करना सबसे बड़ी आवश्यकता है।

संपादक की पसंद

गम्हरिया में किराएदार की हैवानियत: मकान खाली करने पहुंची बुजुर्ग महिला पर फेंकी खौलती दाल, गंभीर रूप से झुलसीं

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया में मकान खाली कराने पहुंची एक बुजुर्ग महिला पर किराएदार ने खौलती दाल फेंक दी, जिससे वह गंभीर...

यातायात बाधित करने पर टीएमसी नेताओं पर एफआईआर

  शहीद दिवस मंच की तैयारी के दौरान सड़क घेरने का आरोप, नोटिस जारी मुख्य बिंदु: कुणाल घोष, डोला सेन और चट्टोपाध्याय के खिलाफ मामला दर्ज ...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत