September 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

बढ़ते अपराध पर पुलिस का बड़ा कदम: जमशेदपुर में ट्रैफिक शाखा से थानों में हुई दर्जनों पुलिसकर्मियों की तैनाती

बढ़ते अपराध पर पुलिस का बड़ा कदम: जमशेदपुर में ट्रैफिक शाखा से थानों में हुई दर्जनों पुलिसकर्मियों की तैनाती

जमशेदपुर: हिमांशु सिंह की हत्या के बाद पुलिस की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। पूरे कोल्हान के लोगों के जोरदार विरोध के बाद राज्य सरकार ने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां के पुलिस कप्तान का तबादल कर दिया। अब पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।

अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, गश्त व्यवस्था को मजबूत करने और विभिन्न थानों में पुलिस बल की कमी दूर करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने यातायात शाखा में तैनात बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर उन्हें शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न थानों, सीसीआर (CCR) और पुलिस केंद्र में पदस्थापित किया है।

इसके साथ ही शहर के सभी ट्रैफिक थानों से पांच-पांच सिपाहियों को भी अलग-अलग थानों में प्रतिनियुक्त किया गया है, ताकि अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार यातायात थाना साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई, गोलमुरी और मानगो में कार्यरत अवर निरीक्षक (पुअनि), सहायक अवर निरीक्षक (सअनि) एवं महिला सहायक अवर निरीक्षक (म.सअनि) को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारियों को बिना विलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस का बड़ा कदम

सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ समय से शहर में हत्या, लूट, छिनतई, फायरिंग और अन्य संगीन अपराधों में वृद्धि दर्ज की जा रही थी। विशेष रूप से करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के बाद पुलिस की कार्यशैली और कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। इसी पृष्ठभूमि में पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक शाखा में तैनात अनुभवी अधिकारियों और जवानों को थानों में भेजने का फैसला लिया है।

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस बदलाव के बाद रात की गश्त को और प्रभावी बनाया जा सकेगा। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ेगी, अपराधियों की धरपकड़ में तेजी आएगी तथा आपराधिक घटनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया देने में भी मदद मिलेगी।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

जारी आदेश के तहत यातायात शाखा से बड़ी संख्या में अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। प्रमुख तबादलों में शामिल हैं—

  • पुअनि कामाख्या पासवान – यातायात थाना साकची से टेल्को थाना।
  • पुअनि रमेश कुमार पाण्डेय – यातायात थाना साकची से कागलपुर थाना।
  • पुअनि अरविन्द राय – यातायात थाना बिष्टुपुर से घाटशिला थाना।
  • पुअनि चेंगो राम पिंगुआ – यातायात थाना जुगसलाई से सुंदरनगर थाना।
  • पुअनि बाबूराम सिंह – यातायात थाना जुगसलाई से पुलिस केंद्र, गोलमुरी।

इसी प्रकार कई सहायक अवर निरीक्षकों (सअनि) को साकची, जुगसलाई, बिष्टुपुर, गोलमुरी, बर्मामाइंस, आजादनगर, गोविंदपुर, घाटशिला, मुसाबनी, कमलपुर, डुमरिया, पटमदा, पोटका, कोवाली, श्यामसुंदरपुर, गालूडीह, गुड़ाबांदा, सीसीआर साकची तथा पुलिस केंद्र गोलमुरी सहित विभिन्न थानों एवं इकाइयों में पदस्थापित किया गया है। महिला सहायक अवर निरीक्षक अर्चना कुमारी को यातायात थाना साकची से बिष्टुपुर थाना भेजा गया है।

पांच-पांच सिपाहियों की भी थानों में प्रतिनियुक्ति

पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने केवल अधिकारियों का ही नहीं, बल्कि शहर के सभी ट्रैफिक थानों से पांच-पांच सिपाहियों को भी विभिन्न थानों में प्रतिनियुक्त करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य थानों में उपलब्ध पुलिस बल को बढ़ाना, गश्त व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा अपराध नियंत्रण अभियान को और अधिक प्रभावी बनाना है।

तत्काल योगदान देने का निर्देश

आदेश में परिचारी प्रवर-प्रथम, पुलिस केंद्र गोलमुरी को निर्देश दिया गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नए पदस्थापन स्थल पर योगदान कराना सुनिश्चित करें तथा इसकी अनुपालन रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराएं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह व्यापक फेरबदल कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। इससे शहर में पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी मजबूत होगी और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी आने की उम्मीद है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading