मानगो की जनता को अपराधी बताने वाले कथित बयान पर बवाल, कांग्रेस ने विधायक सरयू राय का फूंका पुतला

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के मानगो की जनता को लेकर दिए गए कथित बयान के विरोध में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मानगो चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। मानगो कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक का पुतला दहन किया गया और उनके बयान की कड़ी निंदा की गई।

ईश्वर सिंह ने कहा कि यदि किसी जनप्रतिनिधि द्वारा यह कहा जाता है कि “मानगो के हर घर में अपराधी पैदा होते हैं”, तो यह केवल एक बयान नहीं, बल्कि मानगो की लाखों सम्मानित जनता का अपमान है। उन्होंने कहा कि ऐसा वक्तव्य जनप्रतिनिधि की संकीर्ण सोच और मानसिकता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र की जनता ने सरयू राय को अपना विधायक चुना, उसी क्षेत्र के लोगों को अपराधी बताना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। मानगो में मेहनतकश, ईमानदार और स्वाभिमानी परिवार रहते हैं, जिन्होंने अपने श्रम और योगदान से शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूरे क्षेत्र को अपराध से जोड़कर देखना किसी भी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान सरयू राय ने भय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने का वादा किया था, लेकिन उनके कार्यकाल में अपराध की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने दावा किया कि डीडी बार हत्याकांड में विधायक का रुख भी सवालों के घेरे में रहा है। साथ ही मानगो नगर निगम की विभिन्न योजनाओं में उनके समर्थक संवेदकों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं।

ईश्वर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता का अपमान करने वाले इस कथित बयान की कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने विधायक सरयू राय से मांग की कि वे अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से मानगो की जनता से बिना शर्त माफी मांगें।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 14 जुलाई को सिंहभूम चैंबर का सेफ्टी और ब्रांड प्रोटेक्शन सेमिनार, टाटा स्टील के विशेषज्ञ देंगे महत्वपूर्ण टिप्स

जमशेदपुर: सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से 14 जुलाई (मंगलवार) को चैंबर भवन, बिष्टुपुर में व्यापारियों, उद्यमियों और उद्योग जगत के...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 99 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

देहरादून, 12 जुलाई (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद नैनीताल के रामनगर के अन्तर्गत ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के ऑटोमेशन के निर्माण हेतु...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

Jamshedpur News: मानगो में 39 लाख रुपये की नकली सिगरेट बरामद, दो गिरफ्तार, तीन मास्टरमाइंड फरार

कपाली के इस्लामनगर स्थित गोदाम से संचालित किया जा रहा था कारोबार जमशेदपुर: शहर में नकली सिगरेट का धड़ल्ले से चल रहा था कारोबार। सिगरेट...

जमशेदपुर: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर बोले सरयू राय, राजनीति में सभी विचारधाराओं का अध्ययन जरूरी

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि राजनीति से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता को भारत के राजनीतिक इतिहास, विभिन्न विचारधाराओं और देश...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत