जमशेदपुरः 100 करोड़ के फर्जी जीएसटी बिलिंग मामले में स्क्रैप कारोबारी गिरफ्तार, अंतरराज्यीय सिंडिकेट की जांच तेज

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर, 16 जुलाई (आईएएनएस)। करीब 100 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले के मामले में डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) ने जमशेदपुर के स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी का दावा है कि आरोपी फर्जी कंपनियों के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का अवैध लाभ दिलाने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़ा है। डीजीजीआई के संयुक्त निदेशक अभिनव कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान बारीडीह स्थित आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी की गई।

तलाशी में मोबाइल फोन, लैपटॉप और कई डिजिटल दस्तावेज जब्त किए गए। पूछताछ के बाद आरोपी को बुधवार देर शाम गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोप है कि अजय शर्मा ‘गणेश ट्रेडिंग’ और ‘कांतिक ट्रेडिंग’ समेत कई फर्जी फर्मों के नाम पर कागजी लेन-देन दिखाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट का अवैध लाभ ले रहा था। प्रारंभिक जांच में लगभग 100 करोड़ रुपये के फर्जी बिलिंग नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

एजेंसी अब यह भी जांच कर रही है कि इस कथित फर्जीवाड़े से सरकारी खजाने को वास्तविक राजस्व नुकसान कितना हुआ और इसमें किन-किन कंपनियों एवं कारोबारियों की भूमिका रही। जांच के दौरान अजय शर्मा का संबंध उन कारोबारियों से होने के संकेत मिले हैं, जो पहले से कथित जीएसटी फर्जीवाड़े के मामलों में जेल में बंद हैं। हालांकि, एजेंसी ने इस संबंध में आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। डीजीजीआई पिछले कई महीनों से झारखंड और अन्य राज्यों में फैले कथित फर्जी बिलिंग नेटवर्क की जांच कर रही है।

जब्त किए गए डिजिटल डेटा और वित्तीय दस्तावेजों की फोरेंसिक जांच की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि जांच आगे बढ़ने पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है। एजेंसी के अनुसार, मामले की जांच जारी है और वित्तीय लेन-देन, फर्जी कंपनियों तथा कथित लाभार्थियों की कड़ियों को खंगाला जा रहा है।

एसएनसीपीएम

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रांची में स्वामी जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

रांची, 16 जुलाई (आईएएनएस)। रांची में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा श्रद्धा, परंपरा और सामाजिक समरसता के वातावरण में निकाली गई।...

सरायकेला: पति ने शक के चलते पत्नी को मारकर सेफ्टी टैंक में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार

सरायकेला, 16 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के सरायकेला जिले के सीनी ओपी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज महिला हत्याकांड का पुलिस ने महज दो दिनों के...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

झारखंड हॉकी में यौन उत्पीड़न का आरोप: पूर्व भारतीय कप्तान असुंता लकड़ा ने कोच और अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

रांची: लंबे अंतराल के बाद झारखंड राज्य हॉकी संघ सुर्खियों में है। भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा ने झारखंड राज्य...

जमशेदपुर: सावन संग्रांद पर 16 जुलाई को साकची गुरुद्वारा में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, संगत से शामिल होने की अपील

जमशेदपुर : शहर के साकची गुरुद्वारा साहिब में पवित्र सावन माह के आगमन पर 16 जुलाई को भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत