सरायकेला: पति ने शक के चलते पत्नी को मारकर सेफ्टी टैंक में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

सरायकेला, 16 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के सरायकेला जिले के सीनी ओपी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज महिला हत्याकांड का पुलिस ने महज दो दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है। हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने मृतका सोमवारी हेंब्रम की हत्या के आरोप में उसके पति सोमराय हेंब्रम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक मनोज स्वार्गियारी ने बताया कि पत्नी के चरित्र पर संदेह के कारण आरोपी ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। एसपी ने बताया कि मंगलवार को निर्माणाधीन मकान के पास बने सेफ्टी टैंक से महिला का शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों, परिस्थितिजन्य प्रमाणों तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।

जांच के दौरान संदेह मृतका के पति सोमराय हेंब्रम पर गया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन पति-पत्नी के बीच अवैध संबंध के शक को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में आरोपी ने पहले बिजली के तार से पत्नी का गला घोंट दिया। इसके बाद उसकी मौत सुनिश्चित करने के लिए लोहे की रॉड से सिर पर कई वार किए।

हत्या के बाद उसने शव को घर के समीप निर्माणाधीन मकान के पास बने सेफ्टी टैंक में फेंककर सबूत छिपाने का प्रयास किया।

पुलिस अधीक्षक मनोज स्वार्गियारी ने कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्यों और टीमवर्क की बदौलत इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी मात्र 48 घंटे में सुलझा ली गई। उन्होंने कहा कि हत्या जैसा जघन्य अपराध करने वाला कोई भी व्यक्ति कानून से बच नहीं सकता।

छापेमारी दल में एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज, सर्किल इंस्पेक्टर राजेश टुडू, सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार, सीनी ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे। मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

डीकेएमपीएम

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पूर्वी सिंहभूम: सेरेब्रल मलेरिया से मौतों की होगी जांच, दोषी स्वास्थ्यकर्मियों पर गिरेगी गाज

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में सेरेब्रल मलेरिया से हुई मौतों के कारणों की गहन जांच के लिए जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त...

Jamshedpur: नव नियुक्त सहायक आचार्यों को मिला पदस्थापन पत्र, उपायुक्त बोले- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें

जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार में नव नियुक्त सहायक आचार्यों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

Jamshedpur: नव नियुक्त सहायक आचार्यों को मिला पदस्थापन पत्र, उपायुक्त बोले- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें

जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार में नव नियुक्त सहायक आचार्यों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त...

रांची में स्वामी जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

रांची, 16 जुलाई (आईएएनएस)। रांची में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा श्रद्धा, परंपरा और सामाजिक समरसता के वातावरण में निकाली गई।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत