पिस्का और मुरी स्टेशन के पुनर्विकास से झारखंड को मिलेगी नई पहचान : राज्यपाल संतोष गंगवार

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

रांची, 17 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड के पिस्का और मुरी रेलवे स्टेशन भी इस चरण में राष्ट्र को समर्पित किए गए। इस अवसर पर पिस्का रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

राज्यपाल ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना केवल रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आधुनिक, सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल और यात्री-केंद्रित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल तेजी से आधुनिक तकनीक और बेहतर यात्री सुविधाओं के साथ नए दौर में प्रवेश कर रही है।

उन्होंने भारत की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन की शुरुआत का उल्लेख करते हुए इसे स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल आधुनिक, सुरक्षित और विश्वस्तरीय परिवहन व्यवस्था के रूप में लगातार विकसित हो रही है। उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना, वंदे भारत ट्रेनों, रेल विद्युतीकरण और ‘कवच’ जैसी आधुनिक सुरक्षा प्रणालियों के माध्यम से यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि पिस्का और मुरी रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास झारखंड के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इन स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ स्थानीय संस्कृति और विरासत को भी स्थान दिया गया है। इससे राज्य में पर्यटन, व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा बेहतर रेल संपर्क आर्थिक और सामाजिक विकास को गति देगा। कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री दीपक बिरुआ, राज्यसभा सदस्य महुआ माजी और हटिया के विधायक नवीन जायसवाल भी उपस्थित रहे।

एसएनसीवीसी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

Jamshedpur FCI News: गोदाम पुनर्गठन के विरोध में दूसरे दिन भी मजदूरों का प्रदर्शन, राशन उठाव रहा बाधित

जमशेदपुर: केंद्र सरकार के निर्देश पर एफसीआई गोदामों के पुनर्गठन के फैसले के विरोध में बर्मामाइंस स्थित एफसीआई गोदाम के बाहर दूसरे दिन भी...

आदित्यपुर: हर उद्योग में कम से कम एक गाय पालने की मांग, 27 जुलाई को DC को सौंपेंगे 10 हजार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित आशियाना ट्रेड सेंटर में आयोजित 'गौ सम्मान अभियान' की बैठक में जिले की औद्योगिक इकाइयों से...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

मानगो की जनता को अपराधी बताने वाले कथित बयान पर बवाल, कांग्रेस ने विधायक सरयू राय का फूंका पुतला

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के मानगो की जनता को लेकर दिए गए कथित बयान के विरोध में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं...

जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा में 310 आजीवन सदस्यों ने तीन वर्षों के लिए कार्यकारिणी पर जताया भरोसा

जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की वार्षिक आमसभा रविवार को बाबा लक्ष्मीनाथ सभागार में शांतिपूर्ण और गरिमामय माहौल में आयोजित हुई। आमसभा में 310...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत