September 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर: सफाई कर्मचारियों की शिकायत पर एक्शन में सरयू राय, नगर आयुक्त ने पूरा मानदेय दिलाने का दिया आश्वासन

जमशेदपुर: सफाई कर्मचारियों की शिकायत पर एक्शन में सरयू राय, नगर आयुक्त ने पूरा मानदेय दिलाने का दिया आश्वासन

जमशेदपुर: जेएनएसी के सफाई कर्मियों के शोषण की शिकायत एक पखवारे पहले भी हुई थी। अब उनका धैर्य जवाब दे गया। शुक्रवार को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (अक्षेस) के कदमा क्षेत्र में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने मानदेय में कथित कटौती की शिकायत लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से उनके बिष्टुपुर स्थित आवास पर मुलाकात की।

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि संबंधित संवेदक (ठेकेदार) द्वारा निर्धारित मानदेय से कम राशि का भुगतान किया जा रहा है, जबकि उनसे नियमित रूप से पूरा कार्य कराया जाता है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक सरयू राय ने तत्काल जमशेदपुर अक्षेस के नगर आयुक्त से दूरभाष पर बातचीत की। उन्होंने नगर आयुक्त से पूरे प्रकरण की जांच कराने और सभी सफाई कर्मचारियों को सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय का शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित कराने का आग्रह किया।

नगर आयुक्त ने विधायक को आश्वस्त किया कि किसी भी सफाई कर्मचारी के साथ मानदेय भुगतान में अनियमितता नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि जांच में यह पाया जाता है कि किसी संवेदक ने निर्धारित राशि से कम भुगतान किया है, तो इसे नियमों का उल्लंघन माना जाएगा और संबंधित एजेंसी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारियों ने राहत व्यक्त की और उनकी समस्या को गंभीरता से उठाने तथा त्वरित हस्तक्षेप के लिए विधायक सरयू राय का आभार जताया।

इस दौरान असंगठित मजदूर प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि अमित शर्मा, जदयू युवा मोर्चा के अध्यक्ष नीरज सिंह समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading