पूर्वी सिंहभूम: सेरेब्रल मलेरिया से मौतों की होगी जांच, दोषी स्वास्थ्यकर्मियों पर गिरेगी गाज

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में सेरेब्रल मलेरिया से हुई मौतों के कारणों की गहन जांच के लिए जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने तीन सदस्यीय संयुक्त जांच दल का गठन किया है।

जांच टीम को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर तीन दिनों के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया गया है।

जांच दल की अध्यक्षता पूर्वी सिंहभूम के अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था) करेंगे। टीम में सदर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजीत पाण्डा तथा आईडीएसपी (IDSP) यूनिट, जमशेदपुर के महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. असद को सदस्य बनाया गया है।

उपायुक्त ने जांच दल को निर्देश दिया है कि मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण कर प्रत्येक पहलू की विस्तृत जांच की जाए।

यदि जांच के दौरान चिकित्सा सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता या कर्तव्य में चूक सामने आती है, तो संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों एवं अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए उनकी पहचान की जाए।

जांच दल को तीन दिनों के भीतर विस्तृत जांच प्रतिवेदन जिला प्रशासन को सौंपना होगा। रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड के माध्यम से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा उपायुक्त ने टीम को यह भी निर्देश दिया है कि निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में मरीजों को बेहतर, त्वरित और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यावहारिक सुझाव भी प्रस्तुत किए जाएं।

इन सुझावों के आधार पर स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

19 जुलाई को झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर रहेगा प्रतिबंध

जमशेदपुर: झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 19 जुलाई 2026 (रविवार) को पूर्वी सिंहभूम जिले के 90 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। इनमें जमशेदपुर शहरी...

Jamshedpur: नव नियुक्त सहायक आचार्यों को मिला पदस्थापन पत्र, उपायुक्त बोले- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें

जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार में नव नियुक्त सहायक आचार्यों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

Jamshedpur: टाटा स्टील और टाटा क्लासएज के खेल उत्कृष्टता शिविर का समापन, नासिक के विद्यार्थियों ने सीखी विश्वस्तरीय ट्रेनिंग

जमशेदपुर : जमशेदपुर में टाटा स्टील और टाटा क्लासएज के संयुक्त तत्वावधान में मराठा विद्या प्रसारक समाज (एमवीपीएस), नासिक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित...

Jamshedpur Civil Defence Mock Drill: बिष्टुपुर में एयर रेड, ब्लैकआउट और रेस्क्यू अभ्यास, प्रशासन ने परखी आपदा से निपटने की तैयारी

जमशेदपुर: भारत सरकार के गृह मंत्रालय और झारखंड के नागरिक सुरक्षा आयुक्त रमेश गोलप (आईएएस) के निर्देश पर सोमवार को जमशेदपुर में नागरिक सुरक्षा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत