जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अब तक 13 हिरासत में

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

रांची, 11 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के जमशेदपुर में करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की हुई हत्या के मामला में पुलिस लगातार इस मामले में शामिल अपराधियों की तलाश और कार्रवाई में जुटी है।

इसी को लेकर जिले के सिटी एसपी ललित मीणा ने शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए बताया कि डीडी बार के बाहर हिमांशु सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी राहुल दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है और इसके द्वारा वारदात में इस्तेमाल किया गया चापड़ भी बरामद कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि हिंमाशु सिंह हत्याकांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक कुल 13 अपराधियों को हिरासत में ले लिया गया है।

शुक्रवार को एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जिसका नाम राहुल दुबे है। पुलिस ने अपराधी के पास से घटना में इस्तेमाल किया हुआ एक चापड़ भी बरामद किया है। एसपी ने बताया कि राहुल दुबे का पूर्व में भी अपराधी इतिहास रहा है, जिसके खिलाफ अलग-अलग थानों में मुकदमा दर्ज है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में शामिल अभियुक्तों की संख्या ज्यादा थी। हालांकि, अब सभी को हिरासत में लेने के साथ उनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी ने बताया कि हिमांशु हत्याकांड मामले में शामिल सभी अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बस एक अभियुक्त अरविंद की गिरफ्तारी बाकी है, जिसके लिए पुलिस की ओर से लगातार तलाशी अभियान जारी है।

डीकेडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

Jamshedpur Crime: सिदगोड़ा में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, 10 हजार रुपये लूटकर चार आरोपी फरार

जमशेदपुर : चापड़बाजी के मामले में जमशेदपुर रिकार्ड कायम कर रहा है। अपराधी अब अन्य असलहों को छोड़ ज्यादातर चापड़ का ही इस्तेमाल कर...

एच.डी. कुमारस्वामी ने आईआईएससीओजल जलाशय का उद्घाटन किया, बंगाल के बर्नपुर में स्टील प्लांट की क्षमता बढ़ाना उद्देश्य

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। स्टील मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, केंद्रीय इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने रविवार को पश्चिम बंगाल की अपनी...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

IDTR Jamshedpur में 16 अगस्त से शुरू होगा मुफ्त आवासीय स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण, GRSE में मिलेगा प्लेसमेंट का अवसर

गम्हरिया: औद्योगिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (आईडीटीआर), जमशेदपुर में युवाओं के लिए निःशुल्क आवासीय शॉर्ट टर्म स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत आगामी 16...

Adityapur News: 5 साल से फरार आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गुड्डू सिंह गिरफ्तार, जमीन विवाद से जुड़ा था मामला

गम्हरिया/आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले की आदित्यपुर थाना पुलिस ने करीब पांच वर्ष पुराने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित (अबेटमेंट टू सुसाइड) के चर्चित मामले में फरार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत