September 1, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 25 चालकों से वसूला ₹2.5 लाख जुर्माना

जमशेदपुर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 25 चालकों से वसूला ₹2.5 लाख जुर्माना

जमशेदपुर: शहर के डीडी बार हत्याकांड के बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। कानून -व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है।

इसी क्रम में सोमवार रात जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस ने शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

अभियान के दौरान पुलिस ने प्रमुख सड़कों और व्यस्त इलाकों में बैरिकेडिंग कर वाहनों की सघन जांच की। चालकों की जांच के लिए ब्रेथ एनालाइजर मशीन का उपयोग किया गया, ताकि नशे की हालत में वाहन चलाने वालों की पहचान की जा सके।

करीब 100 वाहनों की जांच, 25 चालक मिले नशे में

विशेष अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने लगभग 100 वाहनों की जांच की। ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 25 चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। सभी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए प्रत्येक पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया गया। इस तरह एक ही रात में पुलिस ने कुल ₹2.5 लाख का जुर्माना वसूला।

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर एक साथ चला अभियान

ट्रैफिक डीएसपी नीरज ने बताया कि यह विशेष जांच अभियान शहर के कई प्रमुख स्थानों पर एक साथ चलाया गया। इनमें बिष्टुपुर साईं मंदिर, मानगो गोलचक्कर, गोलमुरी चौक, पांडेय घाट और साकची जैसे प्रमुख इलाके शामिल थे। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाना, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और आम लोगों की सुरक्षा को मजबूत करना है।

आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई

ट्रैफिक डीएसपी ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल चालक बल्कि अन्य राहगीरों और वाहन चालकों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि शराब का सेवन करने के बाद वाहन न चलाएं। साथ ही चेतावनी दी कि नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।

पुलिस का कहना है कि हाल के दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं के बाद शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

शहर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं है। पुलिस लगातार ऐसे चालकों पर नजर रख रही है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading