August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

बहरागोड़ा में अवैध बालू लदा हाईवा जब्त, पुलिस ने अंतरराज्यीय सीमा पर की कार्रवाई

बहरागोड़ा में अवैध बालू लदा हाईवा जब्त, पुलिस ने अंतरराज्यीय सीमा पर की कार्रवाई

बहरागोड़ा: पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध बालू के खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस व खनन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के कलियाड़िंगा चौक के पास पुलिस ने अवैध बालू लदे एक हाईवा को जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा के जामसोला की ओर से बिना वैध दस्तावेज के बालू लदा वाहन झारखंड की सीमा में प्रवेश करने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कलियाड़िंगा चौक के समीप नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।

इसी दौरान हाईवा संख्या WB 29 C 3639 को पुलिस ने अंतरराज्यीय सीमा पार करते ही रोक लिया। वाहन की जांच के दौरान उसमें बालू लदा पाया गया। पुलिस ने चालक से बालू के परिवहन से संबंधित वैध कागजात प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वह संतोषजनक दस्तावेज नहीं दिखा सका।

इसके बाद पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया। मामले में खनन विभाग और पुलिस की ओर से आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading