September 1, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू ने Tata Steel UISL के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, पानी-बिजली, सड़क और सफाई कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू ने Tata Steel UISL के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, पानी-बिजली, सड़क और सफाई कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की समस्याओं के समाधान पर सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक व टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारियों की बैठक में सकारात्मक आश्वासन मिला। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने विधानसभा क्षेत्र में लंबित नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से टाटा स्टील यूआईएसएल (Tata Steel UISL) के प्रबंध निदेशक अतुल भटनागर सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।

बैठक के दौरान विधायक ने नए पानी और बिजली कनेक्शन देने की धीमी प्रक्रिया पर चिंता जताते हुए अधिकारियों से इन कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आम लोगों को आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

पूर्णिमा साहू ने सड़क मरम्मत, नालियों के निर्माण एवं सफाई, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, स्वच्छता अभियान, पार्कों के सौंदर्यीकरण और नियमित रखरखाव के साथ-साथ दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक स्थानों पर स्पीड ब्रेकर निर्माण जैसे लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की मांग की।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मंडल अध्यक्षों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की स्थानीय समस्याओं से संबंधित ज्ञापन टाटा स्टील यूआईएसएल प्रबंधन को सौंपे। इन ज्ञापनों में पेयजल, बिजली, सड़क, जलनिकासी और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का उल्लेख किया गया।

टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंधन ने विधायक और भाजपा प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कंपनी ने आश्वासन दिया कि लंबित कार्यों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि पहले भी कई बार इन मुद्दों को कंपनी के समक्ष उठाया गया था, लेकिन अब भी अनेक विकास एवं जनसुविधा संबंधी परियोजनाएं अधूरी हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वे सभी कार्यों की नियमित निगरानी करेंगी ताकि क्षेत्रवासियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading