August 30, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, पारडीह हादसे में मृतक की पहचान नहीं

जमशेदपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, पारडीह हादसे में मृतक की पहचान नहीं

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत से उनके परिवारों में मातम पसर गया। कोवाली थाना क्षेत्र में एक युवक की सड़क दुर्घटना में जान चली गई, जबकि मानगो के पारडीह इलाके में तड़के हुए हादसे में बाइक सवार करीब 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

पारडीह क्षेत्र में हादसा रविवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। जानकारी के अनुसार युवक मोटरसाइकिल से पारडीह की ओर जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर चोट लगने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। सड़क किनारे युवक को घायल अवस्था में पड़ा देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कोवाली में हुए हादसे में मृतक युवक का नाम सुमन मंडल है। वह राजनगर थाना क्षेत्र के उरुगुटू गांव का निवासी है। घटना रविवार सुबह लगभग 8 बजे घटी।

मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

पारडीह हादसे में मृत युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार युवक के पास से ऐसा कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान की जा सके।

जिस मोटरसाइकिल से युवक जा रहा था, उस पर भी आगे या पीछे पंजीकरण नंबर दर्ज नहीं मिला। ऐसे में पुलिस अब बाइक के इंजन और चेसिस नंबर के जरिए उसके मालिक और वाहन से संबंधित जानकारी जुटाने में लगी है।

सीसीटीवी फुटेज से अज्ञात वाहन की तलाश

हादसे की जांच के दौरान पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि कैमरों की रिकॉर्डिंग से दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की पहचान हो सकती है। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने शव को सुरक्षित रखवा दिया है और मृतक की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी जाएगी। साथ ही पुलिस फरार वाहन और उसके चालक का पता लगाने में जुटी है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading