August 30, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना का देर रात एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, अपराधियों पर सख्ती और गश्त बढ़ाने के निर्देश

जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना का देर रात एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, अपराधियों पर सख्ती और गश्त बढ़ाने के निर्देश

जमशेदपुर: शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर एक्शन में हैं एसएसपी। अपराध पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार देर रात वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने बागबेड़ा थाना का औचक निरीक्षण किया।

रात करीब 11 बजे पहुंचे एसएसपी ने थाना परिसर, अभिलेखों, ड्यूटी व्यवस्था और रात्रि गश्ती की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के लिए सक्रिय और सतर्क रहने का निर्देश देते हुए रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि केवल मुख्य सड़कों तक गश्त सीमित न रहे, बल्कि बागबेड़ा क्षेत्र की अंदरूनी गलियों और उन स्थानों पर भी नियमित निगरानी रखी जाए, जहां देर रात असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता है।

ऐसे संवेदनशील स्थलों की पहचान कर लगातार निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

एसएसपी ने थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सघन अभियान चलाने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने अवैध आग्नेयास्त्र, चाकू और अन्य प्रतिबंधित हथियारों की बरामदगी के लिए विशेष जांच अभियान चलाने, संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित जांच करने तथा एंटी-क्राइम चेकिंग को और तेज करने का आदेश दिया।

इसके अलावा सक्रिय अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने, लंबित वारंटों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण में किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ कार्य करेगी।

एसएसपी के औचक निरीक्षण से शहर के विभिन्न थानों के थानेदार भी सतर्क नजर आ रहे हैं।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading