September 4, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

गम्हरिया के जेवियर स्कूल में सामान्य ज्ञान क्विज के जूनियर में चीता और सीनियर में लेपर्ड हाउस बना विजेता

गम्हरिया के जेवियर स्कूल में सामान्य ज्ञान क्विज के जूनियर में चीता और सीनियर में लेपर्ड हाउस बना विजेता

गम्हरिया: सरायकेला खरसावां जिले के जेवियर स्कूल, गम्हरिया में कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के फाइनल राउंड का आयोजन उत्साह और प्रतिस्पर्धा के माहौल में किया गया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना, उनकी बौद्धिक क्षमता का आकलन करना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना था।

प्रतियोगिता को दो वर्गों में आयोजित किया गया। कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को जूनियर ग्रुप तथा कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को सीनियर ग्रुप में शामिल किया गया।

सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने हाउस का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और विभिन्न चरणों में अपनी ज्ञान क्षमता का परिचय दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टियन एस.जे. ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल शैक्षणिक पढ़ाई ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि देश-दुनिया में होने वाली घटनाओं और समसामयिक विषयों की जानकारी रखना भी आवश्यक है।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ने, समाचार देखने और मासिक पत्रिकाओं का अध्ययन करने की सलाह दी, ताकि उनका सामान्य ज्ञान लगातार समृद्ध हो सके।

प्रतियोगिता के परिणामों में जूनियर वर्ग में चीता हाउस ने पहला, जगुआर हाउस ने दूसरा और लेपर्ड हाउस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, सीनियर वर्ग में लेपर्ड हाउस प्रथम, चीता हाउस द्वितीय और जगुआर हाउस तृतीय स्थान पर रहा।

कार्यक्रम में क्विज मास्टर की भूमिका विद्यालय के शिक्षक उज्जवल मुखर्जी और प्रभाष चंद्र झा ने निभाई। उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति और रोचक प्रश्नों ने प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में उप-प्रधानाचार्य सिस्टर निवेदिता, प्रशासक ब्रदर अमलराज तथा शिक्षक तपन, गौतम, बिंदु सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading