September 4, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

गम्हरिया में दिनदहाड़े युवक की धारदार हथियार से हत्या, शीतला मंदिर के पास वारदात से इलाके में सनसनी

गम्हरिया में दिनदहाड़े युवक की धारदार हथियार से हत्या, शीतला मंदिर के पास वारदात से इलाके में सनसनी

गम्हरिया :सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बोलायडीह स्थित शीतला मंदिर के समीप करीब एक बजे 27 वर्षीय जगन्नाथ गोप उर्फ काड़ा की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।

घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, चार से पांच हमलावरों ने युवक पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और इलाके को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। अधिकारियों की निगरानी में मामले की जांच तेज कर दी गई है।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारणों और आरोपियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading