एचएमटी भूमि विवाद: कुमारस्वामी का कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले- निजी हाथों में गई जमीन

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

बेंगलुरु, 16 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने गुरुवार को बेंगलुरु की एचएमटी (हिंदुस्तान मशीन टूल्स) भूमि के कथित हस्तांतरण को लेकर कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 1999 से 2004 के बीच तत्कालीन कांग्रेस सरकार के दौरान करीब 175 एकड़ एचएमटी भूमि को निजी हाथों में जाने दिया गया। उस समय वर्तमान मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार राज्य के शहरी विकास मंत्री थे।

बेंगलुरु में एचएमटी की विभिन्न भूमि का निरीक्षण करने के बाद कुमारस्वामी ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को कथित अनियमितताओं की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, “रिपोर्ट मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी और पूरे मामले की गहन जांच शुरू की जाएगी।”

कुमारस्वामी ने एचएमटी की कथित भूमि पर बने एक्विला हाइट्स, गोवियानु एरिटिस, प्रेस्टिज केंसिंग्टन गार्डन्स और केकेआर एएमआर रूबी अपार्टमेंट्स सहित कई आवासीय परिसरों का दौरा किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि एचएमटी के कुछ पूर्व अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत से यह भूमि निजी हाथों में चली गई। उन्होंने सवाल किया कि क्या कर्नाटक सरकार इस कथित अतिक्रमित जमीन को वापस लेने के लिए तैयार है।

कुमारस्वामी ने बिना नाम लिए मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार पर निशाना साधते हुए कहा, “जो व्यक्ति आज बिदादी टाउनशिप परियोजना को आक्रामक तरीके से आगे बढ़ा रहा है, वही 1999 से 2004 के बीच शहरी विकास मंत्री रहते हुए एचएमटी की बहुमूल्य जमीन निजी हाथों में जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुका है।”

उन्होंने नक्शे और दस्तावेज दिखाते हुए दावा किया कि उनके पास उन लोगों का पूरा ब्योरा है, जिन्हें इन भूमि सौदों का लाभ मिला। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता को यह जानने का अधिकार है कि इन सौदों को किसने मंजूरी दी और इससे किसे फायदा हुआ।

कुमारस्वामी ने पूर्व वन मंत्री ईश्वर खंड्रे को भी चुनौती देते हुए कहा कि यदि सरकार गंभीर है तो वह ऊंची इमारतों से घिरी कथित एचएमटी भूमि को वापस लेकर दिखाए। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि इसरो (आईएसआरओ) जैसे राष्ट्रीय संस्थानों को एचएमटी भूमि आवंटित किए जाने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा कि वर्ष 2006 में मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने एचएमटी की भूमि के आगे हस्तांतरण पर रोक लगा दी थी। उन्होंने कहा, “मैंने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि एचएमटी की कोई अतिरिक्त जमीन न बेची जाए और न ही उसका पंजीकरण किया जाए। इसी फैसले की वजह से आज भी एचएमटी की बड़ी भूमि सुरक्षित बची हुई है।”

कुमारस्वामी ने कहा कि विवादित जमीन पर बने अपार्टमेंट्स में रहने वाले कई लोगों को खाता और ई-खाता प्राप्त करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल किया, “अगर सब कुछ कानूनी तरीके से हुआ था तो राज्य सरकार ने अब तक इन संपत्तियों को नियमित क्यों नहीं किया?”

केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि जब केंद्र सरकार एचएमटी के पुनरुद्धार के लिए पैकेज तैयार कर रही है और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) भी तैयार हो चुकी है, तब कुछ स्वार्थी तत्व इसमें बाधाएं पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एचएमटी भूमि विवाद फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और सभी पक्षों को सार्वजनिक क्षेत्र की इस कंपनी के पुनरुद्धार में सहयोग करना चाहिए, ताकि इसकी मूल्यवान औद्योगिक भूमि निजी हितों के हाथों में न जाए।

डीएससी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गम्हरिया हत्याकांड का खुलासा: गौतम मुंडा की पत्थर से कूचकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

गम्हरिया: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर गांव में रविवार देर रात गौतम मुंडा की पत्थर से कूचकर की गई हत्या के...

पतरातू डैम में म्यूजिकल फाउंटेन और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का शुभारंभ, झारखंड पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

रामगढ़: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल पतरातू डैम को गुरुवार को पर्यटन विकास के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली। राज्य के पर्यटन,...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अब तक 13 हिरासत में

रांची, 11 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के जमशेदपुर में करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की हुई हत्या के मामला में पुलिस लगातार इस...

Latehar Murder: बालूमाथ में 65 वर्षीय बुजुर्ग की टांगी से हत्या, महिला गिरफ्तार; पुरानी रंजिश और साजिश के एंगल की जांच

लातेहार: झारखंड के लातेहार जिला अंतर्गत बालूमाथ थाना क्षेत्र के गुरतुर गांव में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे 65 वर्षीय केशव राम की टांगी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत