Gamharia CHC: उपायुक्त के निरीक्षण के बाद सिविल सर्जन ने संभाली कमान, जल्द सुधरेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

गम्हरिया: सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त द्वारा दो दिन पहले गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के औचक निरीक्षण में कई कमियां उजागर होने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है।

इसी क्रम में सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह ने शनिवार को सीएचसी का निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने स्वीकार किया कि अस्पताल में कुछ कमियां हैं, लेकिन उन्हें दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार दिखाई देगा।

अस्पताल में मरीजों की कम भर्ती होने के संबंध में पूछे गए सवाल पर डॉ. सिंह ने बताया कि अधिकांश मरीजों के घर अस्पताल के आसपास ही हैं। ऐसे में इलाज कराने के बाद वे भर्ती रहने के बजाय घर लौट जाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल में ओपीडी सेवाएं और सामान्य प्रसव की सुविधा नियमित रूप से संचालित हो रही है।

सिविल सर्जन ने बताया कि अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाने के लिए हंस फाउंडेशन के साथ एमओयू की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस समझौते के तहत अस्पताल में निःशुल्क स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनेकोलॉजिस्ट) और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है।

उन्होंने कहा कि सीएचसी में सिजेरियन (सी-सेक्शन) ऑपरेशन की सुविधा शुरू होने से स्थानीय मरीजों को बेहतर उपचार मिलेगा और उन्हें दूसरे अस्पतालों में रेफर होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पताल के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किया जा सकेगा।

देखने वाली बात यह है उपायुक्त और सिविल सर्जन के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में कितना सुधार हो पाता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

Jamshedpur Crime: सिदगोड़ा में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, 10 हजार रुपये लूटकर चार आरोपी फरार

जमशेदपुर : चापड़बाजी के मामले में जमशेदपुर रिकार्ड कायम कर रहा है। अपराधी अब अन्य असलहों को छोड़ ज्यादातर चापड़ का ही इस्तेमाल कर...

एच.डी. कुमारस्वामी ने आईआईएससीओजल जलाशय का उद्घाटन किया, बंगाल के बर्नपुर में स्टील प्लांट की क्षमता बढ़ाना उद्देश्य

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। स्टील मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, केंद्रीय इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने रविवार को पश्चिम बंगाल की अपनी...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

सांसद ढुलू महतो ने अरूप चटर्जी को भेजा 2 करोड़ रुपए की मानहानि का नोटिस

धनबाद, 12 जुलाई (आईएएनएस)। धनबाद की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का मामला अब कानूनी लड़ाई की ओर बढ़ गया है। धनबाद के सांसद ढुलू महतो...

जुगसलाई स्टेशन रोड गुरुद्वारा में मेधावी छात्रों, खिलाड़ियों और नौकरी पाने वाले युवाओं का सम्मान

जमशेदपुर। जुगसलाई स्टेशन रोड गुरुद्वारा साहिब प्रबंधक कमेटी ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों, खिलाड़ियों और कामकाजी लोगों को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत